Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly man climbs mobile tower after failing to gain possession of land; comes down after 10 hours

Kushinagar News: जमीन पर कब्जा नहीं मिला तो मोबाइल टावर पर चढ़ा बुजुर्ग, 10 घंटे बाद उतराव

Sun, 08 Nov 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Elderly man climbs mobile tower after failing to gain possession of land; comes down after 10 hours
जमीन विवाद को लेकर कटाई भरपूरवा गांव में मोबाइल टावर पर चढ़े नंदलाल को समझाकर नीचे उतवाने के बा
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में जमीन पर कब्जा नहीं मिलने से नाराज 60 वर्षीय बुजुर्ग शनिवार भोर में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सुबह जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उसे काफी देर तक समझाया। जमीन संबंधी विवाद का निस्तारण कराने का भरोसा मिलने पर करीब 10 घंटे बाद दोपहर दो बजे वह नीचे उतरा। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई। कटाई भरपुरवा गांव के भेड़िहारी टोला निवासी नंदलाल पाल का पड़ोसी परमा पाल से रास्ते और काश्तकारी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

आराजी संख्या 2147 में साढ़े चार कट्ठा जमीन के विवाद में बीते रविवार को सर्वे विभाग की टीम ने सीमांकन किया था। इसमें नंदलाल को दो डिसमिल जमीन मिलने की बात सामने आई थी। आरोप है कि संबंधित जमीन पर परमा पाल की झोपड़ी बनी हुई है। जमीन पर कब्जा नहीं मिलने से नाराज होकर नंदलाल शनिवार भोर करीब तीन बजे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों की नजर टावर पर लटक रहे शॉल पर पड़ी। लोगों ने आवाज लगाई तो ऊपर से एक व्यक्ति की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उसकी पहचान नंदलाल पाल के रूप में हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ अभिनव मिश्र ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी देर तक समझाया लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा।
इसके बाद चौकी प्रभारी अभिलाष झा और ग्राम प्रधान प्रशासक नर्वदेश्वर चौरसिया ने भी उसे समझाया। जमीन संबंधी मामले का निस्तारण कराने का भरोसा दिया। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे वह टावर से नीचे उतर आया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई।

सर्वे लेखपाल हीरालाल चौहान ने बताया कि जमीन का सीमांकन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। आदेश मिलने पर नियमानुसार कब्जा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed