फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Revenue team demarcated the land for Model Composite School

Kushinagar News: राजस्व टीम ने माॅडल कंपोजिट स्कूल के लिए किया सीमांकन

Sat, 14 Feb 2026 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Revenue team demarcated the land for Model Composite School
पटहेरवा। क्षेत्र के रजवटिया गांव में शुक्रवार की राजस्व व पीडब्लूडी की टीम ने मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट स्कूल के लिए भूमि का सीमांकन किया। तमकुहीराज तहसील के रजवटिया में शासन की तरफ से बहुउद्देशीय हब का निर्माण कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन

इसके लिए 72 एकड़ भूमि प्रस्तावित है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। इसी बहुउद्देश्यीय हब में लगभग 8 एकड़ भूमि पर मुख्यमंत्री अभ्युदय मॉडल कंपोजिट विद्यालय भी बनाया जाना है। बताया जाता है इसके निर्माण कार्य के लिए शासन की ओर से धन की भी स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा कानूनगो अयोध्या प्रसाद, लेखपाल नर्वदेश्वर सिंह, लेखपाल राजीव कुमार, लेखपाल विजयदेव सिंह, यूपीपीसीएल के जेई अमित कुमार, ग्राम प्रधान रजवटिया श्रीराम पासवान के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का सीमांकन कराया। जिसके बाद बहु हब के धरातल पर उतरने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का कहना हैं कि मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण से गरीब परिवार के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा दिलाने का सपना साकार होगा। बहुउद्देश्यीय हब बनने से विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। सीमा स्थित गांवों को नई पहचान मिलेगी। स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इस दौरान रामप्रवेश सिंह, कृष्णा सिंह, रंजीत सिंह, विजयमल गुप्ता सहित अन्य राजस्वकर्मी ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed