फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Registrar Kanungo accused of bribery is jailed, fisheries representative given clean chit

Kushinagar News: रिश्वत के आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगो काे जेल, मत्स्य प्रतिनिधि को क्लीनचिट

Thu, 31 Oct 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 31 Oct 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Registrar Kanungo accused of bribery is jailed, fisheries representative given clean chit
कप्तानगंज। तालाब पट्टे का स्वीकृति पत्र देने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में कप्तानगंज तहसील से गिरफ्तार रजिस्ट्रार कानूनगो को गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं, मत्स्य प्रतिनिधि को विजिलेंस ने क्लीनचिट दे दी है। रिश्वत मांगने या लेने में इसकी संलिप्तता नहीं मिली है। तहसील में दूसरे दिन भी कर्मचारियों व लोगों में इसकी चर्चा रही। रजिस्ट्रार कानूनगो पटल से जुड़ा कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कप्तानगंज तहसील के मुजहना गांव निवासी हीरा निषाद काे तालाब का पट्टा मिला है। आरोप है कि रजिस्ट्रार कानूनगो शिव प्रसाद गुप्ता ने पट्टे का स्वीकृति पत्र देने के लिए हीरा निषाद से 40 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये कम देने की बात पर रजिस्ट्रार कानूनगो ने खरी-खोटी सुनाई थी, जो हीरा को नागवार लगी थी और उन्होंने गोरखपुर विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दर्ज करा दी। मंगलवार को विजिलेंस की टीम पहुंची और दस हजार रुपये रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो को कार्यालय में गिरफ्तार कर लिया था। पास बैठे मत्स्य प्रतिनिधि राजेश साहनी को भी विजिलेंस टीम ने हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

इससे नाराज लेखपालों ने तहसील में विजिलेंस टीम को घेर लिया था और करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ था। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों को लेकर विजिलेंस टीम गोरखपुर चली गई। शिकायतकर्ता के बयान और जांच के बाद मत्स्य प्रतिनिधि राजेश साहनी की संलिप्तता नहीं मिली। पूछताछ के बाद विजिलेंस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-शिकायत सिर्फ रजिस्ट्रार कानूनगो की मिली थी। मत्स्य प्रतिनिधि पास में बैठा था। इसलिए संदेह के आधार पर उसे लाया गया था। जांच में रिश्वत मांगने में उसकी कोई भूमिका नहीं मिली। आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगो को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लेखपालों ने विजिलेंस टीम के साथ अभद्रता की थी। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। -प्रदीप सिंह, विजिलेंस टीम प्रभारी
-
जेल भेजे गए रजिस्ट्रार कानूनगो पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के चलते अभी कोई पटल परिवर्तन नहीं किया गया है। तहसील में सुचारु रूप से काम हुआ। -योगेश्वर सिंह, एसडीएम


-
लेखपालों ने नहीं किया काम
-कप्तानगंज तहसील के लेखपाल संघ अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रार कानूनगो पर फर्जी केस दर्ज कर विजिलेंस ने जेल भेजा है। इसके विरोध में बुधवार को लेखपालों ने काम नहीं किया। लेखपाल संघ इस कार्रवाई के विरोध में संघर्ष करेगा। संघ की ओर से लिए गए निर्णय के आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed