फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rape

दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप

Wed, 04 Aug 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
rape
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटहेरवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को देर रात घर में घुसकर अगवा करने और तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप दो युवकों पर लगा है। किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

महिला के मुताबिक उनकी 14 वर्षीय पुत्री मंगलवार की रात घर में सोई थी। भीषण गर्मी व उमस के चलते फाटक खुला था। रात के करीब 12 बजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक व बिहार के सीवान जिले का एक युवक बाइक से आए। ये दोनों रात बेटी को बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर तरयासुजान थाना क्षेत्र में हाईवे के किनारे स्थित एक ढाबे पर ले गए और उससे दुष्कर्म किया। एसओ पटहेरवा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी व आरोपी दोनों सजातीय हैं। देर रात तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौकी के पास से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है। तरयासुजान थाने की पुलिस की सूचना पर पटहेरवा पुलिस भी दोनों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed