{"_id":"6b00a4cad360dc451903540d","slug":"drm-expressed-displeasure-over-the-slow-pace-of-the-doubling-work-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172705-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीआरएम ने दोहरीकरण कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीआरएम ने दोहरीकरण कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य का निरिक्षण करते मण्डल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन।सं
कप्तानगंज। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वाराणसी आशीष जैन ने शुक्रवार को गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
इस दौरान उन्होंने कप्तानगंज-घुघली स्टेशनों के बीच प्रस्तावित कट कनेक्शन कार्य की प्रगति देखी। संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का निर्देश दिया।
डीआरएम ने कप्तानगंज-घुघली के बीच किलोमीटर संख्या 356/17 और 355/18 पर प्रस्तावित कट कनेक्शन कार्य का जायजा लिया। इसके बाद कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, नवनिर्मित पैनल रूम, रिले रूम, आईपीएस रूम, प्रतीक्षालय और आरक्षित व अनारक्षित टिकट काउंटरों की स्थिति देखी। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने और अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म नंबर एक पर संचालित खानपान स्टॉल की जांच के दौरान लाइसेंस और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता व स्थिति की जानकारी ली। स्टॉल संचालक को लाइसेंस की वैधता बनाए रखने और अग्निशमन उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त रखने की हिदायत दी।
डीआरएम ने पॉइंट्समैन और स्टेशन मास्टर से रेल परिचालन से जुड़े संरक्षा पहलुओं की जानकारी भी ली। उन्होंने सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम शैलेन्द्र कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर द्वितीय अमित मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बालेन्द्र पाल, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव, स्टेशन अधीक्षक शंभू कुमार, स्टेशन मास्टर हेमंत कुमार आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।