{"_id":"68e173ac8c99888d150d877a","slug":"rain-disrupts-normal-life-400-poles-broken-power-outage-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-146570-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 400 पोल टूटे, बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 400 पोल टूटे, बिजली ठप
Sun, 05 Oct 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ में तेज हवा से सड़क पर गिरा पेड़। संवाद
कुशीनगर। हथिया नक्षत्र सावन पर भारी पड़ गया। शुक्रवार की रात से शनिवार की रात तक 24 घंटे तक हुई बारिश ने कई साल का रिकार्ड तोड़ दिया। जिले में 112 एमएम बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। शहर के लोग पूरे दिन घरों में कैद रहे। मोहल्ले में पानी भरने के कारण जरूरी कार्य पड़ने पर ही लोग घरों से निकले। आफत की बारिश से जन जीवन जहां अस्त व्यस्त हो गया।
शनिवार को पडरौना शहर की मुख्य सड़क और कई मोहल्लों की सड़कों पर सैलाब जैसे हालात हो गए, वहीं कई मोहल्लों में बारिश का पानी लोगों के घर में घुस गया। बीते 24 घंटे में 112 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी जिले में मूसलाधार बारिश के आसार हैं।
वहीं बारिश के दौरान तेज हवा के चलते जिले में 400 से अधिक बिजली के पोल टूट गए। बिजली के तार पर जगह-जगह पेड़ गिरने से करीब 40 किलोमीटर तक बिजली के तार टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिसे सही करने के लिए बिजली निगम के कर्मचारी बारिश रूकते ही जुट गए हैं। सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन
सावन माह में छिटपुट बारिश छोड़ दें तो झमाझम बारिश नहीं हुई। भाद्रपद शुरू होने पर भी बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। बीते बुधवार के बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छाने के साथ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
शुक्रवार की रात मौसम में तेजी से बदलाव देखा गया। आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबादी शुरू हो गई। जैसे-जैसे रात चढ़ रही थी, वैसे-वैसे आसमान में काले बादल गहरा रहे थे। रात करीब 12 बजे से अचानक तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार की रात शुरू हुई बारिश शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे तक हुई। 24 घंटे में 112 एमएम रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इतनी अधिक बारिश इस वर्ष पहली बार हुई है। करीब 17 घंटे तक हुई लागातार बारिश के चलते शहर के कठकुईयां मोड़ पर घुटने भर पानी एकत्र हो गया। सड़क के अलग-बगल की दुकानों में बारिश का पानी घुस गया है। वहीं शहर के गरूण नगर, नौकाटोला, चंद्रगुप्त मौर्य नगर, तुलसी आवास विकास कॉलोनी, मुन्ना कॉलोनी, ओंकार वाटिका और साहबगंज उत्तरी बंजारीघाट समेत कई मोहल्लों की सड़कों और लोगों के घरों में पानी घुस गया। नौका टोला के बिक्की रंगरेज, समशेर अंसारी, नियाज अंसारी, हरि जायसवाल आदि ने बताया कि जब भी बारिश होती है मोहल्ले में इसी तरह के हालात हो जाते हैं।
मोहल्ले के अधिकांश लोगों के घर में पानी घुस गया है। इससे लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं बारिश के दौरान करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने से जिले में 400 से अधिक बिजली के पोल गिर गए। बिजली के तार पर पेड़ और उसकी डालियां टूटकर गिरने से 40 किमी बिजली का तार टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। पूरे जिले में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया में भरा पानी
पडरौना। तेज हवा के साथ शुक्रवार की रात से हो रही भारी बारिश से शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया में जलभराव हो गया है। केंद्र में चारों तरफ पर पानी ही पानी भरा गया है। इससे केंद्र के नर्सरी में पौधों व बागवानी में लगे पेड़ गिर रहे हैं, वहीं आवासीय परिसर में भी बारिश का पानी भरा हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. समशेर सिंह ने बताया कि आज भी यानी रविवार और सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि केंद्र में बारिश का पानी भर गया है।