फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rain accompanied by thunder and lightning is likely today.

Kushinagar News: आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Fri, 20 Mar 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by thunder and lightning is likely today.
पडरौना। जिले में करीब एक सप्ताह से मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कभी कड़ी धूप निकल रही है। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को अगले दो दिन के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें मौसम में बदलाव होने के आसार बताए हैं। मौसम विभाग ने जिले में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम 34 तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही है बर्फ बारी और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से मौसम तेजी से बदलाव हो रहा है। 20 और 21 मार्च को जिले में गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान बिजली गिरने और तेज झोंकों (स्क्वॉल) की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री और न्यूनतम 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। साथ ही दो से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed