{"_id":"6941abd23197ded28606f92b","slug":"raids-conducted-at-the-premises-of-real-estate-businessman-alamgir-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-150855-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रियल एस्टेट कारोबारी आलमगीर के ठिकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रियल एस्टेट कारोबारी आलमगीर के ठिकानों पर छापा
Wed, 17 Dec 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी करती इनकम टैक्स की टीम। संवाद
कसया (कुशीनगर)। नगर के रियल एस्टेट कारोबारी आलमगीर अंसारी के आवास और उनके रेड हिल्स ग्रुप के कार्यालय पर मंगलवार को आयकर टीम ने छापेमारी की। करीब दस गाड़ियों से पहुंची टीम ने सुबह सात बजे से लेकर देर रात तक दोनों स्थानाें पर जांच पड़ताल की। टीम ने आवास और दफ्तर पर पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए और किसी के भी बाहर जाने पर रोक लगा दी।
जांच बुधवार को भी जारी रहने का अनुमान जताया जा रहा है। समूह पर आयकर विभाग की इस कार्रवाई के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। कार्रवाई से जिले के अन्य रियल एस्टेट कारोबारियों में हड़कंप है। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की दो टीमों ने मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक साथ आलमगीर के नगरपालिका क्षेत्र के मां कोटेश्वरी नगर (प्रेमवलिया) स्थित आवास और कसया स्थित रेड हिल्स ग्रुप के कसया स्थित कार्यालय पर छापेमारी की। तीन गाड़ियाें से टीम कार्यालय पहुंची। वहां सफाईकर्मी रेहान अंसारी मिला। टीम ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया और कार्यालय का कैमरा बंद कराकर जांच शुरू कर दी। टीम पूरे दिन छानबीन करती रही। वहीं, सात गाड़ियों से दूसरी टीम आलमगीर के आवास पहुंची। टीम ने सभी के फोन कब्जे में ले लिए और उन्हें घर से बाहर जाने से रोक दिया। इसके बाद देर रात तक टीम वहां भी जांच-पड़ताल करती रही। टीम के साथ स्थानीय पुलिस के कुछ जवान भी थे।
दोपहर में कार्यालय से बाहर निकले एक अधिकारी ने केवल इतना बताया कि इनकम टैक्स विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। किस मामले में जांच की जा रही है यह बताने से फिलहाल उन्होंने इनकार कर दिया। यह भी चर्चा रही कि कंपनी से जुड़े कर्मचारियों को भी उनके आवास से बुलाकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
वाराणसी से मशीन मंगाए जाने की चर्चा
इस बीच खबर उड़ी कि आलमगीर के आवास और कार्यालय पर छापा मारने वाली टीम ने वाराणसी से कोई मशीन मंगाई है। ऐसा चर्चा थी कि आयकर टीम ने घर और ऑफिस में मिली नगदी गिनने के लिए मशीन मंगाई है। हालांकि इस की पुष्टि नहीं हो सकी। खबर यह भी है कि बाहर से खाने-पीने के सामान मंगाए गए हैं। उधर, कार्रवाई को लेकर चौराहे पर लोगों में तरह-तरह की चर्चा रही। आसपास के लोगों ने बताया कि पहले अचानक घर के सामने कई वाहनों को खड़ा देखकर वे चौंक गए। जानकारी के लिए एक-दूसरे से पूछताछ करने लगे। कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंच तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें वहां हटा दिया। न घर में किसी को जाने की अनुमति थी न ही बाहर आने की। पिछले रियल एस्टेट कारोबार से कम समय में ही काफी दौलत बटोरने से चर्चा में आए आलमगीर का नाम बीते दिनों एक युवती से छेड़छाड़ में भी जुड़ा था।