फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protest to congres

गुणवत्तायुक्क सड़क निर्माण के लिए कांग्रेस का धरना जारी

Tue, 16 Nov 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
protest to congres
गुणवत्तायुक्क सड़क निर्माण के लिए कांग्रेस का धरना जारी
विज्ञापन

- सेवरही नगर पंचायत कार्यालय में धरना दे रहे कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे में एक तरफ ओर सालों से जर्जर हो चुकी सड़कों का निर्माण चल रहा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता पांच दिन से बेमियादी धरना दे रहे हैं। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरना दे रहे पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क निर्माण में गुणवत्ता व कार्य में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि जब तक गुणवत्तापरक तरीके से सड़क निर्माण पूर्ण नहीं होता है, धरना देंगे।
सेवरही नगर पंचायत के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा व ईओ अंबरीष कुमार सिंह के निर्देश पर सड़क निर्माण का कार्य पिछले तीन दिन से जारी है। फिर भी कांग्रेस कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं। उन्हें आशंका है कि धरना प्रदर्शन समाप्त होते ही पिछली बार की तरह सड़क पर सिर्फ गिट्टी गिराकर कार्य बंद किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में दोबारा व्यापारियों के साथ आम लोगों की दुश्वारियां जस की तस बनी रह सकती हैं। इसलिए इस बार यह कार्य पूरा कराए बिना धरना को खत्म किया जाना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को बेमियादी धरना की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनिल पटेल ने कहा कि सेवरही कस्बा को सड़क व धूल की समस्या से निजात दिलाने को लेकर आंदोलन शुरू किया गया था। इसे समस्या के समाधान तक जारी रखना हमारी जिम्मेदारी है। जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, बृजकिशोर साहनी, विनोद पासवान, लव जायसवाल, अमित कुमार बंटी, पप्पू जायसवाल, लालजी खरवार, शैलेंद्र मद्धेशिया, व्यास कुशवाहा, रेयाज हाशमी, मुर्तुजा अली, दीपक जायसवाल, प्रभु गुप्ता, राजकुमार मद्धेशिया और इमरान अजमेरी सहित अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed