{"_id":"60cde5958ebc3e32cb6f6b9c","slug":"protest-for-transformer-kushinagar-news-gkp398645499","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर बदलनेे के लिए उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर बदलनेे के लिए उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर बदलने को ले कर कप्तानगंज विधुत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते धौरा गांव के लोग।संवाद न्
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर बदलनेे के लिए उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
- कप्तानगंज उपकेंद्र पर पहुंचे थे धौरा गांव के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। लगभग एक माह से जले ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से नाराज धौरा गांव के लोगों ने शनिवार को कप्तानगंज उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। विद्युत निगम के अभियंताओं पर लापरवाही का आरोप लगाया। हाटा के एक्सईएन के फोन पर समझाने पर उपभोक्ता शांत हुए।
कप्तानगंज क्षेत्र के धौरा गांव के उपभोक्ता संजय तिवारी, जयराम तिवारी, विनोद निषाद, रामशरण तिवारी, वेदप्रकाश तिवारी, रमेश तिवारी, जयनाथ पांडेय, दिलीप तिवारी, फरेंद्र तिवारी, सुधाकर तिवारी सहित कई उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि गांव में दस केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जो 21 मई को ही जल गया था। ट्रांसफार्मर की मरम्मत अथवा बदलनेे के लिए तब से लाइनमैन से लेकर उपकेंद्र के अभियंताओं से कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि लाइनमैन इस एवज में रुपये की मांग कर रहा है। प्रदर्शनकारियों की हाटा के एक्सईएन बीएल आनंद ने फोन पर वार्ता हुई। एक्सईएन ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर गांव के ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए।