फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Private schools become indifferent, Aadhar card is also a big problem

Kushinagar News: उदासीन बने निजी विद्यालय आधार कार्ड भी बड़ी समस्या

Sat, 08 Feb 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Private schools become indifferent, Aadhar card is also a big problem
तमकुहीराज। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में 95 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों का ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। सरकारी विद्यालयों में नामांकित केवल ऐसे बच्चों का अपार आईडी जनरेट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिनका आधार कार्ड नहीं बना है या आधार कार्ड में संशोधन कराया जाना है। अभिभावकों के आधार कार्ड में गड़बड़ी भी एक कारण है। इसके सुधार के लिए बेसिक शिक्षा विभाग संशोधन फॉर्म उपलब्ध करा रहा है। निजी विद्यालयों के शिक्षक अपार बनाने में उदासीनता बरत रहे हैं। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के तमकुहीराज ब्लॉक के अंतर्गत 125 प्राथमिक विद्यालय, 19 जूनियर विद्यालय व 39 कंपोजिट विद्यालय संचालित है। सेवरही ब्लॉक के अंतर्गत 90 प्राथमिक विद्यालय, 49 जूनियर विद्यालय व 32 कंपोजिट विद्यालय संचालित है। वहीं दुदही ब्लॉक के अंतर्गत 121 प्राथमिक विद्यालय, 19 जूनियर विद्यालय व 41 कंपोजिट विद्यालय है।
विज्ञापन

शासन की ओर से सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की जानकारी एक क्लिक के माध्यम से प्राप्त करने के उद्देश्य से अपार आईडी कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। शासन स्तर से माॅनिटरिंग के बाद कार्ड बनाने की गति बढ़ी और शनिवार तक तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लॉक तमकुहीराज, सेवरही व दुदही के सरकारी विद्यालयों में 95 फीसदी से अधिक बच्चों की अपार आईडी कार्ड जनरेट कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed