फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power supply disrupted by storms and rain; people struggled for drinking water.

Kushinagar News: आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, पेयजल के लिए जूझे लोग

Sat, 27 Jun 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted by storms and rain; people struggled for drinking water.
बिजली के तार पर गिरी पेड़ की डालियां।संवाद
पडरौना/गुरवलिया बाजार। बृहस्पतिवार की रात आंधी-बारिश ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया। कहीं आंधी में पेड़ उखड़कर पोल व तार पर गिर गए तो तार टूटकर जमीन पर गिर गए। ऐसे में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। वहीं, विभागीय कर्मचारी तार व पोल सहित अन्य आई खराबियों को दूर करने में जुटे रहे है। कई स्थानों पर फॉल्ट के कारण आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार की सुबह से ही बिजली गुल रही जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत पेयजल को लेकर हुई। जोकवा फीडर ठप हो जाने से 25 गांवों की बिजली 12 घंटे ठप रही। शुक्रवार दोपहर किसी तरह आपूर्ति बहाल हां सकी।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से शहर से लेकर गांव तक पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को हैंडपंप और निजी स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ा। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं अधिक परेशानी उठानी पड़ी। शहर के रमाशंकर मिश्रा का कहना है कि हल्की बारिश और हवा में भी बिजली लाइनों में फॉल्ट आ जाते है, जिससे हर बार उन्हें झेलनी पड़ती है। लोगों ने विभागीय व्यवस्था में सुधार की मांग की है। चंदेश्वर चौबे ने बताया कि बिजली निगम की तरफ से व्यवस्था सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन बारिश होते ही पूरी व्यवस्था ठप हो जाती है।
विज्ञापन

आंधी और बारिश के कारण फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के जोकवा फीडर में तकनीकी खराबी आ गई। फीडर से जुड़े करीब 25 गांवों की आपूर्ति रात करीब 12 बजे बाधित हो गई। रातभर बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं को उमस और पेयजल संकट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलने पर विभाग की टीम रात से ही फॉल्ट की तलाश और मरम्मत कार्य में जुट गई। आंधी के कारण कई स्थानों पर लाइन में खराबी से आपूर्ति बहाल करने में समय लगा। लगातार प्रयास के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। लेकिन मुहर्रम के कारण पुनः आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्यों में हुई। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने बताया कि आंधी-बारिश के चलते लाइन में आए फॉल्ट को दूर करने के लिए टीम रात से ही मरम्मत कार्य में लगी रही। खराबी दूर होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे जोकवा फीडर से जुड़े सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
जौरा बाजार/जोकवा बाजार संवाद के अनुसार, आंधी के साथ बारिश में रहसू बाजार फीडर से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। जिसे शुक्रवार दोपहर 12:0 बजे मरम्मत कर आपूर्ति बहाल हुई लेकिन आधे घंटे बाद ही लाइट चली गई। इसके अलावा जौरा बाजार फीडर से शुक्रवार की सुबह से ही आपूर्ति चालू कर दी गई थी। इसके अलावा फाजिल नगर उपकेंद्र से जुड़े आठ फीडरों से आंधी के दौरान आपूर्ति ठप हो गई। विभाग के अनुसार, पोल व तार पर कई जगहों पर पेड़ व डाल गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। कर्मियों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे पेड़ों की डाल आदि हटवाकर आपूर्ति शुरू करा दी। मुहर्रम में ताजिया जुलूस के चलते कुछ फीडरों की आपूर्ति शाम चार बजे तक बहाल नहीं कराई जा सकी थी।

रविंद्रनगर फीडर से ठप रही आपूर्ति

जानकीनगर। रविंद्रनगर फीडर से जुड़े गांवों की बिजली बृहस्पतिवार की रात में आई तेज आंधी व बारिश के चलते गुल हो गई। किसी तरह लोगों ने रात गुजारी। करीब 13 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर बाद एक बजे आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

बीएसएनएल टॉवर पर गिरी बिजली
पडरौना। शहर में उदित नारायण पीजी कॉलेज के पास बीएसएनएल टॉवर पर बृहस्पतिवार रात में आंधी-बारिश के दौरान बिजली गिरने से उपकरण जल गए हैं। क्षेत्र की संचार व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई। टॉवर में लगे उपकरणों की क्षति से मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं बंद पड़ गईं। बीएसएनएल उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। संचार सेवा बहाली के लिए शुक्रवार सुबह से ही कर्मचारी जुटे रहे। दोपहर बाद करीब दो बजे ठीक कर सेवाएं सुचारु ढंग से शुरू करा दी गई। एसडीओ उपेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से फाइबर कनेक्शन से जुड़े उपकरण व मशीन जल गई थी। जिससे करीब 12 घंटे तक सभी सेवाएं ठप रहीं। दोपहर बाद मशीन बदलकर व मरम्मत कर सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं।

बिजली के तार पर गिरी पेड़ की डालियां।संवाद

बिजली के तार पर गिरी पेड़ की डालियां।संवाद

बिजली के तार पर गिरी पेड़ की डालियां।संवाद

बिजली के तार पर गिरी पेड़ की डालियां।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed