{"_id":"66368dfa216027172304c537","slug":"possibility-of-light-rain-in-two-to-three-days-will-provide-relief-from-heat-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116347-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो से तीन दिन में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो से तीन दिन में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत
Sun, 05 May 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 May 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आठ मई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। उसके अनुसार जिले में अगले दो से तीन दिन में आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे सूरज की तपिश झेल रहे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
एक सप्ताह से तेज धूप होने पछुआ हवा चलने से लोग परेशान हैं। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो गर्मी से परेशान लोगों को इस सप्ताह राहत मिल सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. अशाेक कुमार राय ने कहा कि अगले दो से तीन दिन में आसमान में हल्के बादल छाने के साथ जिले के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान अवधि के दौरान 11 से 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से पुरवा हवा चलेगी। पुरवा हवा चलने से वातावरण में नमी बनी रहेगी। इसके अलावा आसमान में बादल छाए रहने और जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
0
दिन ... अधिकतम तापमान ... न्यूनतम तापमान
रविवार ... 41 डिग्री सेल्सियस ...24 डिग्री सेल्सियस
सोमवार ... 41 डिग्री सेल्सियस ... 25 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार .... 40 डिग्री सेल्सियस .... 24 डिग्री सेल्सियस
बुधवार .... 38 डिग्री सेल्सियस ... 22 डिग्री सेल्सियस