फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women will decorate Rangoli in every village under the Seva Sankalp Abhiyan.

Kushinagar News: सेवा संकल्प अभियान में गांव-गांव महिलाएं सजाएंगी रंगोली

Thu, 17 Sep 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Women will decorate Rangoli in every village under the Seva Sankalp Abhiyan.
पडरौना। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जिले में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। ‘जन सेवा से देश सेवा’ थीम पर आयोजित होने वाले एक माह के अभियान में गांव से जिला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। गांव-गांव महिलाएं रंगोली सजाएंगी। जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों पर जोर रहेगा।
विज्ञापन


सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और समाज में सेवा व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। इसके लिए विभिन्न विभागों को जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है। 17 सितंबर को अभियान के शुभारंभ पर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान रक्तदान शिविर, अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरण सहित अन्य जनसेवा के कार्यक्रम भी होंगे। शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों, सरकारी भवनों, पंचायत भवनों और सरोवरों सहित प्रमुख स्थानों पर दीप जलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से अपने घरों पर दीप जलाकर अभियान में सहभागी बनने की अपील की जाएगी। अभियान के दौरान लाभार्थीपरक योजनाओं के तहत सहायता और टूल किट का वितरण किया जाएगा। स्वरोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां भी होंगी। इसके अलावा मेरे सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा कलश यात्रा, विकसित भारत संकल्प, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन एवं संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed