फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kattappa defeats Bulla wrestler in the wrestling match.

Kushinagar News: दंगल में कटप्पा ने बुल्ला पहलवान को किया चित

Thu, 17 Sep 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Kattappa defeats Bulla wrestler in the wrestling match.
पिपरा बाजार। विशुनपुरा क्षेत्र के सूरजनगर बाजार में देवशिल्पी विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय मेले में पहले दिन बुधवार को दंगल हुआ। पहलवानों की जोर आजमाइश देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। केरल के कटप्पा, हरियाणा के बुल्ला पहलवान के बीच कुश्ती का मुकाबला शानदार रहा। कटप्पा ने बुल्ला को चित कर दिया।
विज्ञापन

दंगल का आरंभ मुख्य अतिथि आदर्शधर दूबे और विशिष्ट अतिथि राजन जायसवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू महासंघ) ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया गया। आयोजक राजन जायसवाल ने कहा कि दंगल सिर्फ खेल नहीं बल्कि अनुशासन, परंपरा और अति प्राचीन कला का प्रतीक है। मेले के पहले दिन केरल के कटप्पा और हरियाणा के बुल्ला पहलवान में कुश्ती हुई जिसमें बुल्ला चित्त रहे।
विज्ञापन

बनारस के मनोहर ने गाजियाबाद के छोटे चिमचिम को, देवरिया के जिला केसरी टाइगर ने मऊ के टीम पहलवान को पटखनी दी। दंगल में कुल 42 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मार्कण्डेय गुप्त (मेला संयोजक), हंसनाथ विश्वकर्मा (व्यवस्थापक), राजन विश्वकर्मा (आयोजक) और संतोष गुप्त ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed