{"_id":"69275dc39eafb99267075dee","slug":"poonams-husbands-statement-recorded-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149684-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पूनम के पति का दर्ज किया गया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पूनम के पति का दर्ज किया गया बयान
Thu, 27 Nov 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी पूनम की रामकोला कस्बे के गीतांजलि हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद मौत के मामले की जांच कर रही तीन सदस्यीय स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को पूनम के घर पहुंची। उसके पति का बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल कॉलेज से कौन निजी अस्पताल में लाया और किस डॉक्टर ऑपरेशन किया, इसका शपथ पत्र परिजनों से मांगा।
वहीं जांच टीम के सामने कसया के एक निजी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बयान दिया कि उन्होंने पूनम का ऑपरेशन किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ऑपरेशन में लापरवाही के चलते अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। इसमें ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। रामकोला थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी पूनम देवी (30 वर्ष) को 21 नवंबर की रात को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां पर तैनात स्टाफ नर्स ने इलाज में असमर्थता जताते हुए लौटा दिया। दलाल अपनी बातों में उलझाकर रामकोला कस्बे में संचालित गीतांजलि हॉस्पिटल में पहुंचा दिया। 21 नवंबर की रात महिला ने ऑपरेशन से जुड़वे बच्चे को जन्म दिया।
22 नवंबर को दोपहर में प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। चौथे दिन जांच टीम पूनम के घर पहुंची और उसके पति राजू कुशवाहा का बयान दर्ज किया। टीम में शामिल डॉ. अवधेश प्रसाद, डॉ. शेषनाथ विश्वकर्मा, डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने पूनम के पति को शपथ पत्र पर शिकायत करने को कहा। मेडिकल कॉलेज से यहां भेजने वाले का नाम और ऑपरेशन में लापरवाही करने वाले का नाम भी शपथ पत्र में दर्शाने को कहा।
विज्ञापन
राजू ने जांच टीम से कहा कि न्याय नहीं मिलने पर सीएम से मिलकर शिकायत करूंगा। इस दौरान गीतांजलि हॉस्पिटल के संचालक अरविंद कुमार शर्मा ने जांच टीम को बताया कि कसया के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने ऑपरेशन किया था। जांच टीम इसका सीडीआर निकलवाएगी कि ऑपरेशन जिस रात को हुई कसया के निजी अस्पताल का डॉक्टर वहां पर आया था या नहीं। वहीं जिसके नाम से अस्पताल का रजिस्ट्रेशन है, उससे टीम ने मोबाइल पर बात की तो उसने ऑपरेशन करने से मना कर दिया।
टीम में शामिल रामकोला सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. शेषनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। पूनम के पति का बयान दर्ज किया गया है। वहीं रामकोला के प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।