फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   polrce duplicat wine racket open

नकली शराब बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़

Sun, 30 Aug 2020 06:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
polrce duplicat wine racket open
नकली शराब बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़
विज्ञापन

उपकरण के साथ एक गिरफ्तार, गिरोह के दो सदस्य भागने में सफल
एसपी ने किया मामले का पर्दाफाश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/नेबुआ रायगंज ( कुशीनगर)। अवैध हाईरेक्टिफाइड निर्मित शराब से नकली शराब बनाने वाले रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से नकली शराब बनाने के उपकरण, भारी मात्रा में रैपर व बारकोड के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने पुलिस कार्यालय में इसका पर्दाफाश करते हुए बताया कि एएसपी एवं सीओ खड्डा के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रायपुर भैंसही के पास दबिश देकर नकली शराब बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा। उसका नाम श्रीनिवास गुप्ता निवासी रायपुर भैसही टोला भेड़िहारी थाना नेबुआ नौरंगिया है। उसके कब्जे से अवैध हाईरेक्टिफाइड से बनी नकली शराब, नकली शराब बनाने के उपकरण, भारी मात्रा में नकली रैपर, बार कोड बरामद हुआ है। उसके दो साथी भाग निकले। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बरामद नकली शराब बनाने की सामग्री
दो प्लास्टिक के पैकेट में दो हजार ढक्कन, ब्रांडेड कंपनी के शराब का एक हजार रैपर का बंडल, एक लाख बारकोड के दो बंडल, एसेंस यानी फ्लेवर 750 ग्राम, स्प्रिट 40 लीटर, नौसादर 600 ग्राम, यूरिया दो किलोग्राम, ब्रांडेड शराब की 90 शीशियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस व आबकारी टीम
नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ अनुज कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक गोपाल जी श्रीवास्तव क्षेत्र प्रथम, एसआई भगवान सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया, हेड कांस्टेबल शंकर सोनकर, प्रधान आबकारी सिपाही रमाकांत यादव, आबकारी सिपाही राघवेंद्र वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed