{"_id":"635bfdf3dbe5927d893207b2","slug":"police-open-puja-murder-case-kushinagar-news-gkp4554097160","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: प्रेमिका के भाइयों को फंसाने के लिए की पूजा की हत्या, ऐसे खुला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: प्रेमिका के भाइयों को फंसाने के लिए की पूजा की हत्या, ऐसे खुला मामला
Sat, 29 Oct 2022 04:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज में 28 सिंतबर को हुई पूजा हत्याकांड का पर्दाफाश पुलिस ने शुक्रवार को किया। आरोपी ने प्रेमिका के भाइयों को फंसाने के लिए पूजा की हत्या की थी। प्रेमिका से मिलने दोबारा गांव आया तो पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी अयोध्या जिले का रहने वाला है। हत्या का पर्दाफाश करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
रामकोला थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज में 28 सितंबर की रात पूजा (35) की हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी ने पूजा के कमरे में तीन लोगों का नाम लिख दिया था। इस आधार पर पूजा के परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो नामजद आरोपियों के खिलाफ सबूत नहीं मिले।
विज्ञापन
सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी रही। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि अयोध्या जनपद के इनायनत नगर थाना क्षेत्र के गहनो खिहारन बारून बाजार निवासी प्रवीन उर्फ प्रदीप पाल ने पूजा की हत्या की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया कि घटना की रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। मौका देखकर अकेली सो रही पूजा के घर में दाखिल हो गया। वह रात में उसके कमरे में छिपा रहा। अपनी प्रेमिका के भाइयों को फंसाने के लिए बिस्तर पर सो रही महिला की हत्या कर दी। नुकीली चीज से फर्श पर प्रेमिका के भाइयों का नाम लिखकर हरिद्वार में जाकर छिप गया। उसे लगा कि प्रेमिका के भाइयों के जेल जाने के बाद आसानी से उसकी शादी हो जाएगी।
प्रेमिका से मुलाकात नहीं होने पर आया गुस्सा
घटना की रात प्रवीन अपनी प्रेमिका से मिलने अयोध्या से मेंहदीगंज पहुंचा था। रात के समय वह प्रेमिका से मिलने गया तो लोगों को जानकारी हो गई। इससे घबराकर वह पूजा के घर में जाकर छिप गया। प्रेमिका से न मिल पाने के गुस्से में उसने प्रेमिका के भाइयों को फंसाने के लिए पूजा की हत्या कर दी।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि किशोरी से उसकी जान पहचान मुंबई में हुई थी। उसके बगल में ही युवती के पिता परिवार के साथ रहते थे। 28 सितंबर को पूजा की हत्या करने के बाद वह दोबारा 20 अक्तूबर की रात में वह दोबारा प्रेमिका से मिलने पहुंचा। मुलाकात नहीं होने पर उसने प्रेमिका की झोपड़ी जला दी। किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत की तो सर्विलांस के जरिए पुलिस प्रवीन तक पहुंच गई।
आरोपी प्रवीन ने अपनी प्रेमिका के भाइयों को जेल भेजने की नीयत से घर में अकेली सो रही पूजा की हत्या कर दी थी। वह दोबारा गांव में पहुंचा तो उसके बारे में जानकारी मिली। सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। - रितेश कुमार सिंह, एएसपी, कुशीनगर