Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traffic jams in the city even before Dhanteras; vehicles crawled throughout the day.

Kushinagar News: धनतेरस से पहले ही शहर में जाम, दिनभर रेंगते रहे वाहन

Fri, 06 Nov 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams in the city even before Dhanteras; vehicles crawled throughout the day.
पडरौना पश्चिम गंडक नहर पर जाम से जुझते लोग। संवाद - फोटो : 1
पडरौना। धनतेरस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी नजर आई। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। इसके साथ ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। नतीजतन, प्रमुख मार्गों पर दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा। कई जगह लोगों को थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी समय लग गया। हालांकि, जाम की सूचना पर यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन

धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और दोपहिया वाहनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए शहर पहुंचे। इससे जिला मुख्यालय रोड, रामकोला रोड, धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड, दरबार रोड, तिलक चौक, सुभाष चौक, गुदरी बाजार और मेन बाजार में वाहनों का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन

सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों ने भी जाम की समस्या बढ़ा दी। कई बार सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहिया चालक संकरी जगहों से निकलने की कोशिश करते रहे, जबकि चारपहिया वाहन चालकों को जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए भी जगह तलाशनी पड़ी।लोगों का कहना था कि त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन प्रमुख चौराहों और बाजारों के प्रवेश मार्गों पर यातायात नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि त्योहार के चलते शहर में आवागमन बढ़ा है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए शुक्रवार से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। चारपहिया वाहनों के लिए कई स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। रूट डायवर्जन का पालन कराने के लिए प्रमुख चौराहों और जाम की आशंका वाले स्थानों पर यातायात पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed