{"_id":"6aecd98f47fae92f0e0473b7","slug":"10-players-from-the-district-to-showcase-their-skills-at-the-divisional-level-kabaddi-trials-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-171768-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मंडल स्तरीय कबड्डी ट्रायल में जिले की 10 खिलाड़ी दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मंडल स्तरीय कबड्डी ट्रायल में जिले की 10 खिलाड़ी दिखाएंगी दम
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में बृहस्पतिवार को सब जूनियर बालिका कबड्डी टीम के गठन के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी शुक्रवार को गोरखपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।
उपक्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार राय ने बताया कि चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, दमखम और तकनीकी कौशल का आकलन करने के बाद टीम का चयन किया। रानी यादव को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, रोशनी साहनी, शबीना, नीशा साहनी, काजल शर्मा, काजल राय, अंजली साहनी, ऋधिमा, परी और रितू कुमार को टीम में शामिल किया गया है।
मंडल स्तरीय ट्रायल में सफल होने वाली खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग कराने के लिए कबड्डी कोच अजय यादव को टीम मैनेजर बनाया गया है।