फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police caught two cattle smugglers in an encounter on the highway

Kushinagar News: हाईवे पर मुठभेड़ में पुलिस ने दो पशु तस्करों को दबोचा

Sun, 04 Aug 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 04 Aug 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Police caught two cattle smugglers in an encounter on the highway
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर भगत कट के पास पुलिस और तस्करों के बीच शनिवार को भोर में मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दो तस्कर घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया है। पुलिस ने वध के लिए पिकअप से ले जाए जा रहे सात पशुओं को मुक्त कराते हुए धारदार हथियार और दो तमंचा बरामद किया। दोनों तस्कर जिले के रहने वाले हैं। इनका तार गैर जिलों और बिहार के तस्करों से जुड़ा है। तस्करों के मोबाइल से पुलिस को कुछ नंबर मिले हैं। उसके जरिए सरगना तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

एनएच-28 के रास्ते पिकअप से सात पशुओं को लेकर तस्कर गोरखपुर की तरफ से बिहार जा रहे थे। इसकी जानकारी हाटा कोतवाली पुलिस को मुखबिर के जरिए हुई। कोतवाल जयप्रकाश सिंह ने उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद छपरा भगत कट के पास घेराबंदी कर दी। पिकअप को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक पिकअप लेकर भागने लगा। इस दौरान खुद को घिरता देख तस्कर पिकअप से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों तस्करों के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने तस्करों की पहचान कसया थाना क्षेत्र के बाजू पट्टी के बैजनाथपुर गांव निवासी अब्दुल शाह पुत्र अमीन शाह, पटहेरवा थाना क्षेत्र के कुचिया मठिया गांव निवासी सुफियान आलम उर्फ महमूद पुत्र औरंगजेब के रूप में की। पुलिस के अनुसार, तस्कर सात गोवंश को सिवान ले जा रहे थे। तस्करों के पास से दो तमंचे, धारदार हथियार और 10,500 रुपये बरामद हुए। सूत्रों की मानें तो पुलिस को तस्करों के मोबाइल से कुछ ऐसे नंबर मिले हैं, जो उसके सरगना के हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बिहार तक इनका नेटवर्क फैला है। पुलिस सरगना तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed