फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   PM in the city today, preparations complete

पीएम आज शहर में, तैयारियां पूरी

Sat, 26 Nov 2016 11:32 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
PM in the city today, preparations complete
बन रहा है मंच - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर र‌विवार को कसया हवाई पट्टी पर होने वाली सत्ता परिवर्तन रैली में होने वाली पार्टी सहित प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। इसके लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा पीएसी बल, आईटीबीपी, रैफ, पैरा मिलट्री, सीआरपी सहित कई तरह के फोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रशासनिक अफसरों में एडीजी भावेश कुमार सिंह, कमिश्नर अनिल कुमार, डीएम शंभू कुमार ने सुबह से ही सभा स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा के अलावा डी गैलरी, मंच, मीडिया गैलरी, हेलीपैड, पीएमओ हाउस, संचार सेवा सहित पांडाल का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद सभा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मंच पर ही थोड़े समय के लिए बैठक कर विशेष जानकारी देते हुए हिदायत भी दिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता परिवर्तन रैली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को मालती पांडेय बालिका इंटर कालेज परिसर में एडीजी भावेश कुमार सिंह ने मातहतों की बैठक ली। इस दौरान प्रधानमंत्री की रैली में सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जरूरी हिदायत दिया। 
विज्ञापन

एडीजी ने ड्यूटी के दौरान सभी सुरक्षा बलों के जवानों सहित  अधिकारियों को अपने-अपने प्वाइंट पर तैनात रहने के साथ मोबाइल फोन को साइलेंट मोड, बहुत जरूरी होने पर संक्षेप में बात करने की बात कही। वीआईपी, ला एंड आर्डर सहित चौराहे पर ड्यूटी में तैनात रहने वाले फोर्स के लोग ग्रुप बनाकर बातचीत न करें। ड्यूटी चार्ट के मुताबिक हर जगह तैनात पुलिस एक दूसरे से बातचीत करके हर व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने का काम करें। कहा कि देश के प्रधानमंत्री के जीवन को वास्तविक खतरा है। ऐसी स्थिति में पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इस लिए संजीदगी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करेंगे। अपने वरिष्ठ अधिकारियों के अधीन नियुक्त पुलिस के तैनात कर्मचारी पूरी जानकारी हासिल कर लें। सभा से पूर्व पीएसी, पैरा मिलट्री, हेलीपैड के पीछे बने काटेज को वीपैन जोन नहीं होगा। इसके अलावा एंटी माइंस, बम निरोधक दस्ता, पीडब्ल्यूडी, आडियो सिस्टम, वायरिंग, सीसीटीवी कैमरे आदि की भी निगरानी करके सुरक्षा सुनिश्चत कराना जरू री है। विशेष हिदायत देते हुए कहा कि सभा स्थल पर कोई काला कपड़ा प्रवेश नहीं होना चाहिए। सादे वर्दी में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि इसका निर्धारण तय कर लें। आईजी जोन गोरखपुर मोहित अग्रवाल ने कहा कि डयूटी के दौरान किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत नहीं करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने नोट बंदी जैसे महत्वपूर्ण फैसले का जिक्र भी किया। इस दौरान डीआईजी शिवसागर, एसपी भारत सिंह यादव, एएसपी लाल साहब यादव के अलावा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी और मातहत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो यूनिट ब्लड ए पॉजिटिव सुरक्षित, आठ डोनर तैयार
 प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए प्रशासन सहित कई विभागों के अधिकारियों की तरफ से व्यवस्था की जा रही है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लखनऊ से लाइफ सपोर्ट सिस्टम लखनऊ से सभा स्थल पर पहुंच चुकी है। उधर प्रधानमंत्री के लिए दो यूनिट ब्लड ए पॉजिटिव भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुरक्षित कर लिया गया है। विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता पड़ने पर आठ ब्लड डोनरों की व्यवस्था की गई है। 

स्टेज बनाने में जुटे बंगाल के कारीगर
 प्रधानमंत्री के सत्ता परिवर्तन रैली के संबोधन के लिए बने जर्मन हैंगर स्टेज को बंगाल के कारीगर फुलों से सजाने में जुटे गए हैं। विभिन्न वैरायटी के बनारस से आए फूलों से सजावट किया जा रहा है। सजावट कर रहे कारीगर ने बताया कि सजावट का काम समय से पूरा हो जाएगा। हालांकि ठंडे मौसम के चलते कहा कि फूलों को सुरक्षित करने के लिए कोई परेशानी नहीं हो रही है। पूरे स्टेज को फूलों की लड़ियों से सजाया जाएगा।


हेलीपैड के समीप कतारबद्ध हुई फ्लीट की गाड़ियां
 भाजपा की सत्ता परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कसया हवाई पट्टी पर बनाए गए हेलीपैड के समीप फ्लीट की सभी वाहनों को कतारबद्ध किया गया। यहां पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जैमर वाहन भी पहुंच चुका है, इसकी मदद से सभा स्थल पर कार्यक्रम के दौरान संचार की सेवाओं को ठप कर दिया जाएगा। इसके अलावा हेलीपैड से लेकर स्टेज तक प्रधानमंत्री को सुरक्षित पहुंचाने के लिए दो बूलेट प्रूफ वाहन भी पहुंचे चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश की तरफ से फ्लीट की दर्जनों वीआईपी वाहनों का काफिला स्टेज के पीछे से लेकर हेलीपैड तक कतारबद्ध करके के खड़ी की गई थी। 

पंडाल में कुर्सियां लगाई गईं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कसया हवाईपट्टी पर होने वाली सत्ता परिवर्तन रैली की तैयारियों के तहत पूरे पंडाल में कुर्सियों को बिछा दिया गया है। इसमें प्रवेश के लिए निर्धारित रामकोला मार्ग से सभा स्थल पर पहुंचकर पांच इंट्री गेटों से प्रवेश कर सकते हैं। 

इसके अलावा मीडिया गैलरी सहित वीआईपी गैलरी में प्रवेश के लिए अलग-अलग से व्यवस्था की गई है। पूरा पंडाल भाजपा के झंडे से पट गया है। इसके अलावा डी गैलरी में राष्ट्रीय भाजपा के नेताओं में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सहित प्रदेश के बड़े नेताओं का छोटा पोस्टर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed