फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   pind patra given to monks

Kushinagar News: श्रावण पूर्णिमा पर बौद्ध भिक्षुओं में पिंड पात्र किया दान

Thu, 31 Aug 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
pind patra given to monks
कुशीनगर में श्रावण पूर्णिमा पर बौद्ध भिक्षुओं में पिंड पात्र दान करते बौद्ध उपासक- उपासिकाएं।सं
म्यांमार बुद्ध विहार मंदिर में किया गया आयोजन
विज्ञापन

फोटो है।

संवाद न्यूज एजेंसी

पकवा इनार। कुशीनगर म्यांमार बुद्ध विहार मंदिर में श्रावण पूर्णिमा के मौके पर बुधवार को उपासक-उपासिकाओं ने बौद्ध भिक्षुओं को पिंड पात्र दान किया। बौद्धों के लिए प्रत्येक पूर्णिमा महत्वपूर्ण तिथि है।
बैसाख पूर्णिमा को सिद्धार्थ का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था। बोधगया में ज्ञान प्राप्ति और कुशीनगर में बुद्ध का निर्वाण बैसाख पूर्णिमा को ही हुआ था। श्रावण पूर्णिमा का भी विशेष महत्व है। कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने कहा कि श्रावण पूर्णिमा को भगवान बुद्ध ने श्रावस्ती में अपने चमत्कारिक शक्ति से डकैत अंगुलिमाल का हृदय परिवर्तन किया था। उसे बौद्ध धर्म की दीक्षा भी दी थी।
विज्ञापन

इसी दिन बुद्ध के निर्वाण के तीन माह बाद राजगिरि में 500 भिक्षुओं ने अजातशत्रु के शासनकाल में प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्मावंलिबयों का वर्षा वास भी श्रावणी पूर्णिमा से प्रारंभ होता है। यह तीन माह तक चलता है। इसके पूर्व भिक्षुओं ने मैत्री सूत्र का पाठ किया। अंत में महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में तथागत की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विश्व की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दैरान अचान सोंगक्रान, भिक्षुणी धम्म नैना, भंते नंदका भंते अशोक, भंते यसीदा, टीके राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed