{"_id":"69e3ebefc1c53968da0e0269","slug":"petrol-pumps-run-dry-for-two-days-public-hardship-increases-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-158300-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो दिन से पेट्रोल पंप ड्राई, लोगों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो दिन से पेट्रोल पंप ड्राई, लोगों की परेशानी बढ़ी
Sun, 19 Apr 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित तीन पेट्रोल पंपों में से दो पंप दूसरे दिन शनिवार को भी ईंधन के अभाव में सूखे रहे। यहां ईंधन भरवाने पहुंच रहे वाहनों के स्वामियों को बिना तेल ही लौटना पड़ा। इससे क्षेत्र में किसानों के खेती का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
फसलों की सिंचाई करने के लिए उन्हें डीजल की आवश्यकता है लेकिन आपूर्ति में कटौती के चलते नहीं मिल पा रहा है। बता दें कि बिहार के सीमावर्ती इलाके में पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की कमी है। इसके चलते लोगों को डीजल व पेट्रोल के लिए दूर पेट्रोल पंपों पर पहुंचना पड़ रहा है। हालात यह है कि यहां संचालित एचपीसीएल व नायरा कंपनी के पेट्रोल पंप ईंधन के अभाव में सूखे पड़े हुए हैं। ओमप्रकाश वर्मा, राहुल सोनी, लव जायसवाल, दिवाकर दत्त, राकेश मद्धेशिया का कहना है कि ईंधन की कमी से खेती और गृहस्थी दोनों काम प्रभावित हो रहे हैं।