{"_id":"638ce1e8ceec9010ea461f29","slug":"people-protested-alleging-extortion-of-money-from-the-fire-victim-kushinagar-news-gkp459738133","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अग्नि पीड़ित से धन उगाही का आरोप लगाकर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अग्नि पीड़ित से धन उगाही का आरोप लगाकर लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अकबरपुर के श्रीनगर में अवैध पट्टे की भुमि पर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : KUSHINAGAR
अग्नि पीड़ित से धन उगाही का आरोप लगाकर लोगों ने किया प्रदर्शन
शॉर्टसर्किट से लगी आग से क्षति का आकलन रिपोर्ट तैयार करने लिए मांगी थी रिश्वत
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। क्षेत्र के गांव बकनहा गांव के पीड़ित के दरवाजे पर लोगों ने रविवार को लेखपाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि हलका लेखपाल आग लगने से हुई क्षति का आकलन रिपोर्ट तैयार करने लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पूर्व प्रधान जेपी यादव ने कहा कि गांव के वीरेंद्र कुशवाहा राइस मिल चलाते हैं। वहीं आवास भी बनाए हैं। बीते शनिवार को शार्टसर्किट से उसमें आग लग गई। इससे पलंग सोफा, गद्दा, रजाई, टीबी, कपड़ा, पंखा, कूलर, धान गेहूं चावल, जेवर सहित 35 हजार रुपये नकद जल गए। किसी तरह गांव के लोगों ने आग बुझाई थी। सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल आकलन करने के बाद रिपोर्ट लगाने के लिए पीड़ित से रिश्वत की मांग करने लगे। इससे गांव के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित को राहत सहायता दिलाने की मांग की। इस संबंध में हलका लेखपाल अशोक सिंह ने कहा कि मौके पर पहुंचे थे और आकलन किया और रिश्वतत मांगने की बात निराधार है। इस दौरान भान कुशवाहा, वर्मा कुशवाहा, राजेंद्र यादव और जीयूत यादव आदि मौजूद रहे।
मीडिया के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- कल्पना जायसवाल, एसडीएम, कसया
प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन
पिपरा बाजार। अकबरपुर गांव में प्रधान की ओर से गांव में पट्टे की भूमि आवंटन के नाम पर कई लोगों से धन उगाही का आरोप है। इससे नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अकबरपुर में प्रदर्शन कर रहे राजू, संजय, विशुनदयाल, बिकाऊ, संतोष, पारसनाथ प्रजापति, नंदलाल, प्रकाश, संजीव, सुरेंद्र, बदामी, बंधु, प्रदीप और जंत्री सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान मनमानी तरीके से गरीब असहाय लोगों को पट्टा आवंटित करने के नाम पर उनसे काफी धन उगाही किए हैं। पट्टे की भूमि दिलाने का प्रलोभन दिया जाता रहा है। इसकी लिखित शिकायत डीएम से की गई है। जल्द ही प्रशासन कार्रवाई करें नहीं तो लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। इस संबंध में एसडीएम महात्मा सिंह का कहना है कि यदि प्रधान ने ऐसा किया है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।