फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pedestrian dies after being hit by pickup

Kushinagar News: पिकअप की टक्कर से पैदल जा रहे राहगीर की मौत

Fri, 13 Sep 2024 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian dies after being hit by pickup
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर पगार गांव के मुरली छापर टोले के समीप बृहस्पतिवार की सुबह पिकअप की टक्कर से पैदल जा रहा राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय घायल की मौत हो गई। बिहार के मोतीहारी से बृहस्पतिवार की भोर में श्रद्धालु पिकअप से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। रामकोला थाना क्षेत्र के नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर पगार गांव के मुरली छापर टोले के समीप चालक को झपकी आ गई और पिकअप ने राहगीर मुरली छापर गांव निवासी राजकुमार साहनी (52) को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने लोगों की मदद से राजकुमार को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर जाते समय राजकुमार की रास्ते में मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed