फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   panchayat shayak alleged on pradhan

Kushinagar News: पंचायत सहायकों ने लगाया प्रधान पर अभद्र भाषा बोलने का आरोप

Tue, 25 Jul 2023 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Jul 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
panchayat shayak alleged on pradhan
फोटो है।-
विज्ञापन

पंचायत सहायकों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के सोनवल गांव में तैनात पंचायत सहायक को ग्राम प्रधान की तरफ से दी गई धमकी और अपशब्द बोलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इससे नाराज ब्लाॅक के पंचायत सहायकों ने सोमवार को संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष की अगुवाई में बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
बीते 22 जुलाई को सोनवल गांव के ग्राम प्रधान ने पंचायत सहायक सेराज अंसारी को धमकी देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। मामला सामने आने के बाद सोमवार को पंचायत सहायकों ने संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भास्कर राय की अगुवाई के बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने कहा कि पंचायत सहायक गांव में तैनात सचिव के निर्देश पर पीएम आवास का सत्यापन करने चले गए थे। इससे नाराज ग्राम प्रधान ने धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। पंचायत सहायक सेराज का कहना है कि ग्राम प्रधान और सचिव से संबंध अच्छे नहीं हैं। इसलिए सचिव के निर्देश पर काम करने पर वे नाराज हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन मिलने के बाद बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने पंचायत सहायकों से इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में ग्राम प्रधान मोदीन अंसारी ने बताया कि शाम करीब तीन बजे पंचायत भवन बंद था। इस संबंध में पंचायत सहायक से पूछताछ की तो वह मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

इस दौरान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भास्कर राय, सेराज अंसारी, मनीषा गौतम, रामसागर कुशवाहा, पूजा कुशवाहा, बैजनाथ शाह, रेनू यादव, अजय यादव, चंदा खरवार, विकास कुमार, महिमा यादव, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed