{"_id":"67aa455904d800e81d0b44dd","slug":"panchayat-elections-two-papers-rejected-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-131892-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : दो पर्चे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : दो पर्चे खारिज
Mon, 10 Feb 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। विभिन्न कारणों से रिक्त हुए 13 ब्लाॅकों की 248 सीटों के लिए पंचायत उपचुनाव को लेकर सोमवार को 43 नामांकन पत्रों की जांच में दो पर्चे खारिज हो गए। इसमें सुकरौली व दुदही के ग्राम पंचायत सदस्य पद के एक-एक पर्चे शामिल हैं। अब 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
मंगलवार को नाम वापसी के साथ प्रतीक चिह्नों का आवंटन सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक चलेगा। 19 फरवरी की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान और 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। उपचुनाव संबंधी सभी कार्य संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर हुए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसडीएम मोहम्मद जफर ने बताया कि विभिन्न कारणों से बीडीसी के दो पर्चे खारिज हुए हैं। अब 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न कारणों से रिक्त सीटों में प्रधान के छह, क्षेत्र पंचायत सदस्य के छह व ग्राम पंचायत सदस्य की 236 सीटों पर चुनाव कराए जा रहे हैं। बीडीसी के छह सीटों पर एक-एक, दुदही ब्लाॅक के कीरतपट्टी ग्राम प्रधान सीट पर एक उम्मीदवार हैं। कटघरही प्रधान के लिए रोहित कुमार सिंह, रमेश चौरसिया, सोनी देवी, पंकज चौरसिया, कप्तानगंज के पड़ौली शेखपुरवा के प्रधान के लिए शिवांगी सिंह व निशा और पडरौना में प्रधान के सात उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है।