फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   opraction

पशु तस्करों की पहचान और कार्रवाई के लिए चलेगा ऑपरेशन पिकअप

Mon, 14 Jun 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
opraction
पशु तस्करों की पहचान और कार्रवाई के लिए चलेगा ऑपरेशन पिकअप
विज्ञापन

- एसपी ने दी जानकारी, पूरे जिले में पिकअप की होगी छानबीन, आगे एंगल लगा होने पर चिह्नित कर होगी कार्रवाई
जिले के दो पशु तस्करों पर है पुलिस की खास नजर, जुटाई जा रही जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। गोरखपुर शहर से पशुओं की चोरी करने और पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने वाले पशु तस्करों की तलाश में रविवार रात जिले में कई पशु तस्करों के अड्डों पर पुलिस ने छापा मारा था। हालांकि अभी पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार, जिले के दो बड़े पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया है। तस्करों पर लगाम कसने के लिए ऑपरेशन पिकअप शुरू करने जा रही है। इस अभियान में ऐसे पिकअप की छानबीन होगी जिसके आगे लोहे का एंगल लगा होगा।
गोरखपुर शहर के कई मोहल्लों से पशुओं की चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पिछले सप्ताह एक घर के आगे से पशुओं को उठाकर गाड़ी में लाद रहे तस्करों को देखकर युवक ने शोर मचाया तो तस्करों से उस पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के शहर में हुई वारदात पर पुलिस चौकन्ना हुई और शनिवार की रात में तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पशु तस्कर पुलिस टीम को छकाते हुए बच निकले। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोरखपुर पुलिस ने घटना से कुशीनगर पुलिस को अवगत कराते हुए पशु तस्करों को पकड़ने में मदद मांगी है। इसके बाद रविवार की रात में खड्डा, जटहां बाजार, तुर्कपट्टी और पडरौना कोतवाली क्षेत्र में पशु तस्करों के कुख्यात इलाकों में छापा भी मारा गया था। वहीं अपराधी पुलिस से तेज निकले और छापे से पहले ही भाग निकले। सोमवार से सभी थानेदारों ने अपने-अपने क्षेत्र में पशु तस्करों की गतिविधियों पर नजर बढ़ा दी। हालांकि पूरा दिन गुजर जाने के बावजूद किसी थानेदार को कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप पर है खास नजर-
पशुओं की चोरी व तस्करी में पिकअप का प्रयोग अधिक होता है। अपराधी इन गाड़ियों में ईंट-पत्थर के टुकड़े भी रखते हैं, जिससे वे पकड़ने आए लोगों पर हमला कर देते हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने गोरखपुर की घटना के बाद पिकअप की निगरानी बढ़ा दी है।
तस्करों से सीधे टकराने से बचती है पुलिस
जिले में एक दशक से चल रहा पशु तस्करी का अवैध धंधा इतना मजबूत हो चुका है, कि अब पुलिस भी तस्करों से सीधे टकराने से बचती है। दो साल पहले तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में पशु तस्करों ने पीछा कर रहे एसओ की गाड़ी पर ही पथराव कर दिया था। हालांकि अगले दिन एसओ ने गाड़ी का शीशा बदलवाने के बाद पथराव की घटना से इंकार कर दिया था। पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में पुलिस चौकी के पास ट्राली लगाकर घेराबंदी की तो पशु लदे पिकअप की ठोकर से ट्राली पलट गई थी। इस दौरान पुलिस कर्मियों की जान भी खतरे में पड़ गई थी। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान ही हाटा कोतवाली क्षेत्र में पशु तस्करों के दो गुटों के बीच फोरलेन पर गोली चली थी। हालांकि पुलिस ने उस घटना से भी इंकार कर दिया था।

क्या कहते हैं एसपी-
एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि जिले में पशु तस्करों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन पिकअप चलाया जाएगा। इसके तहत सभी पिकअप वाहनों की जांच की जाएगी। जिन गाड़ियों के आगे लोहे का एंगल अलग से लगाया गया है, उन पर विशेष नजर रखी जाएगी। रात में चलने वाली पिकअप गाड़ियों की भी निगरानी की जा रही है। पशु तस्करों पर जल्दी ही सख्त कार्रवाई का असर दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed