{"_id":"5feb6c788ebc3e3d970afcf5","slug":"one-dead-due-to-corona-kushinagar-news-gkp37882803","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, आठ लोग हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, आठ लोग हुए स्वस्थ
विज्ञापन
कोरोना से एक की मौत, आठ लोग हुए स्वस्थ
पडरौना। करीब एक पखवारे बाद जिले में कोरोना से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। अब जिले में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 61 हो गई है। इसके अलावा पहले से संक्रमित आठ लोग ठीक भी हुए हैं।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि अब तक 277891 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। मंगलवार को भी 1917 लोगों की जांच हुई। इसके अलावा 1001 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली। ये सभी लोग जांच में निगेटिव पाए गए। परंतु हाटा ब्लाक के 24 वर्षीय व्यक्ति की इस बीमारी के चलते मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 5626 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। मंगलवार को आठ लोग ठीक हुए। जिसके बाद कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 5553 हो गई है। अब जिले में कुल संक्रमण दर 2.02 प्रतिशत व ठीक होने वालों की दर 98.70 प्रतिशत हो गया है। मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है।