{"_id":"6148ba628ebc3ef2c0715e5b","slug":"officers-should-resolve-public-grievances-mp-kushinagar-news-gkp409947984","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने की जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने की जनसुनवाई
विज्ञापन
जन शिकायतों का निस्तारण करें अधिकारी : सांसद
रविंद्रनगर स्थित जन सुनवाई केंद्र पर सांसद ने सुनी फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सोमवार को रविंद्रनगर स्थित जन सुनवाई केंद्र पर सांसद ने लोगों की शिकायतें सुनीं। सांसद ने कहा कि यदि अधिकारी जन शिकायतों का निस्तारण ठीक ढंग से करें तो लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण की गति जितनी तेज होगी, उतनी ही लोगों की सहूलियत बढ़ेगी। लोगों की सुविधाओं और उनके शिकायतों के निस्तारण के लिए सरकार भी पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने चेताया कि शिकायतों के निस्तारण में देरी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जन सुनवाई केंद्र पर आए राजेश वर्मा, चंदा देवी, आयशा खातून और आद्या तिवारी की शिकायतों को सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके पत्र व दूरभाष के माध्यम से निस्तारण के लिए निर्देश दिया। जन सुनवाई केंद्र पर पुलिस विभाग, राजस्व, विद्युत, स्वास्थ्य समेत 200 मामलों की सुनवाई का दावा किया गया है। इस दौरान मार्कंडेय शाही, बंका सिंह, सतीश मणि त्रिपाठी, सीता सिंह, प्रमोद शाहा, धीरज पाठक, रामनुज मिश्रा, संतोष दुबे, निखिल उपाध्याय, धनंजय तिवारी, मनिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।