{"_id":"653bf9fe4a823756860552b6","slug":"non-stop-express-trains-will-run-on-kaptanganj-thave-route-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-6757-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रूट पर दौड़ेंगी नॉन स्टॉप एक्सप्रेस ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रूट पर दौड़ेंगी नॉन स्टॉप एक्सप्रेस ट्रेनें
विज्ञापन
कप्तानगंज-थावे मार्ग पर 25 ट्रेनों का किया गया है रूट डायवर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर 27 अक्तूबर से 08 नवंबर तक के लिए 25 ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। इस बीच दिल्ली, कोलकाता और जम्मूतवी तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें नान स्टॉप फर्राटा भरेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने औड़िहार-भटनी रेलखंड के बीच होने वाले दोहरीकरण व नाॅन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर इस रूट की 34 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया है। इनमें 25 ट्रेनों को कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग से चलाया जाएगा। आठ नवंबर को सीआरएस के बाद सभी ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित मार्ग से शुरू हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 27 अक्तूबर से औड़िहार-भटनी रेल खंड के भटनी और पिवकोल स्टेशन के बीच दोहरीकरण व नाॅन इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह 8 नवंबर तक जारी रहेगा। इसे लेकर रेल प्रशासन की ओर से उस रूट पर नियमित चलने वाली 15 ट्रेनों को जहां निरस्त कर दिया गया है, वहीं 34 ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाने की घोषणा की गई है। इनमें 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, 12529 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 15049 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस, 15030 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस, 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 13019 हावड़ा-काठगोदाम सहित 25 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग गोरखपुर-देवरिया-सिवान से बदलकर कप्तानगंज-थावे मार्ग से कर दिया गया है। इस तरह कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर 08 नवंबर तक लंबी दूरी की ट्रेनों की आवाजाही बढ़ गई है। अमृतसर, नई दिल्ली, कोलकाता, जम्मूतवी, जयनगर, गुवाहाटी, कटिहार सहित अन्य महानगरों तक जाने वाली नान स्टॉप एक्सप्रेस ट्रेनें अब फर्राटा भरेंगी।
क्षेत्र के अशोक वर्मा, संजय राय, प्रभात मिश्र, राहुल सोनी आदि का कहना है कि इस रूट पर पहले से ही गोमतीनगर छपरा कचहरी व गोरखपुर पाटलिपुत्र सहित छह जोड़ी ट्रेनों का नियमित संचालन जारी है। ऐसे में इस रूट पर नान स्टॉप चलने वाली ट्रेनों से यात्रियों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। इनका किसी स्टेशन पर ठहराव नहीं होना है, लेकिन इन नान स्टॉप ट्रेनों की आवाजाही बढ़ने से तमकुहीरोड, पडरौना, दुदही सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर समपार फाटकों के बार बार बंद होने और खुलने से जाम की स्थिति उत्पन्न होगी, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी।
इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि आठ नवंबर को सीआरएस निरीक्षण के बाद सभी ट्रेनों को पूर्व निर्धारित रूटों से संचालन शुरू करा दिया जाएगा।