{"_id":"6a8ca11750d19848d302e6ce","slug":"no-shortage-of-buses-for-sisters-on-raksha-bandhan-leave-for-drivers-and-conductors-cancelled-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-166453-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रक्षाबंधन पर बहनों को नहीं होगी बस की कमी, चालक और परिचालकों की छुट्टी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रक्षाबंधन पर बहनों को नहीं होगी बस की कमी, चालक और परिचालकों की छुट्टी निरस्त
Tue, 25 Aug 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को भाइयों के घर जाने के लिए रोडवेज बसों की कमी नहीं होगी। परिवहन निगम का दावा है कि पर्व पर महिलाओं को निशुल्क बस सेवा मुहैया कराने के लिए जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। सभी चालकों और परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। शासन की तरफ से 27 व 28 अगस्त को महिलाओं को मुफ्त बस सेवा प्रदान करने की घोषणा की गई है। इस दौरान बहनें प्रदेश के किसी कोने में निशुल्क यात्रा कर सकती हैं।
पडरौना डिपो की तरफ से निगम की 43 समेत 63 बसों का संचालन होता है। जिले में 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए निगम की तरफ से अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि जिले में कुल 63 से रोडवेज की बसों को चलाने की योजना है। चालकों का अवकाश रद्द कर दिया गया है। बसों की मरम्मत कार्य को भी पूरा कर लिया गया है। महिला यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए चालक व परिचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। फ्री बस सेवा 27 अगस्त की आधी रात से लागू होगी और 28 अगस्त की रात 12 तक जारी रहेगी। इसके लिए परिचालक की तरफ से जीरो मूल्य का टिकट दिया जाएगा।
तकनीकी रूप से फिट वाहन ही चलेंगे, जांच में कमी मिली तो होगी कार्रवाई
पडरौना। एआरटीओ कार्यालय में एआरटीओ की अध्यक्षता में सोमवार को प्राइवेट बस यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुरक्षित यात्रा मुहैया कराने के लिए वाहन स्वामियों को तकनीकी रूप से फिट वाहनों का ही संचलन करने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि यात्रियों के आवागमन को देखते हुए बसों की समुचित साफ-सफाई एवं तकनीकी फिटनेस सुनिश्चित करने के बाद ही वाहनों का संचालन किया जाएगा। किसी भी दशा में नशे की हालत में चालक वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें। महिला सुरक्षा के मद्देनजर बसों में महिलाओं को विशेष वरीयता देने और यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी। रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। संवाद