फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No letter, no message Ghunja Auditorium, Ghazal evening dedicated to the late Jagjit Singh

Kushinagar News: चिट्ठी न कोई संदेश…गूंजा सभागार, स्व. जगजीत सिंह को समर्पित गजल संध्या

Fri, 20 Feb 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
No letter, no message Ghunja Auditorium, Ghazal evening dedicated to the late Jagjit Singh
कसया। नगर स्थित डीडी मंत्रा नृत्य एवं संगीत विद्यालय की ओर से एक शाम गायक स्व. जगजीत सिंह के नाम गजल संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु कलाकारों ने मशहूर गजलें प्रस्तुत कर भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। शिखा और इसरावती और संजू ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद रीता ने “तेरे आने की जब खबर महके” गाकर खूब तालियां बटोरीं। प्रियांशु ने “तुमको देखा तो ये ख्याल आया” और राकेश ने “कोई फरियाद तेरे दिल में दबी हो जैसे” प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। निशा की प्रस्तुति “अगर हम कहें और वो मुस्कुरा दें” को भी सराहना मिली। यसुदीप ने “ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो” सुनाकर कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की।
विज्ञापन

प्रियंका ने “चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए…” गाकर सभागार को भावुक कर दिया। संस्था के निदेशक कृष्णानंद त्रिपाठी ने कहा कि जगजीत सिंह ख्यातिलब्ध गजल गायक थे, जिनकी गायकी ने जीवन के हर लम्हे को स्पर्श किया है। उन्होंने कहा कि संस्था गीत-संगीत के क्षेत्र में नवोदित कलाकारों को तराशने का कार्य कर रही है और आने वाले समय में यही प्रतिभाएं बड़े मंचों पर अपनी पहचान बनाएंगी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और स्व. जगजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed