फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   no evidence in case of burning in hut of 6 persons

Kushinagar News: आरोपियों के खिलाफ पुलिस को नहीं मिल रहे साक्ष्य

Thu, 06 Jul 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
no evidence in case of burning in hut of 6 persons
फाॅलोअप
विज्ञापन

पत्नी और पांच बच्चों की आग में जलकर हुई थी मौत
पुलिस ने पति नौमी समेत तीन लोगों पर दर्ज किया था केस
झोपड़ी में आग लगने का कारण पुलिस भी नहीं ढूंढ पाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रामकोला कस्बे के उर्दहां में पत्नी और पांच बच्चों को झोपड़ी में जलाकर मारने वाले आरोपी नौमी के खिलाफ पुलिस को अब तक कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिला है। सीडीआर से भी कोई क्लू नहीं मिला है। इस लिए आरोेपियाें की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस दर्ज मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी में है।
उर्दहां निवासी नौमी की पत्नी संगीता 38 अपने पांच बच्चे बेटा अंकित 10, बेटी लक्ष्मीना 9, रीता 3, गीता 2 और बेटा बाबू 1 की 14 जून की रात झोपड़ी में सोते वक्त आग में जलकर मौत हो गई थी। घटना के बाद नौमी ने प्रशासन और पुलिस की पूछताछ में अलग-अलग बयान दिया था।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के फखिरहवां गांव निवासी फूलमती ने बेटी संगीता और उसके बच्चों को जलाकर मारने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। रामकोला पुलिस ने नौमी, ससुर सरयू और सास शनिचरी पर पुलिस ने हत्या, दहेज हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक प्रभारी निरीक्षक गांव में पहुंचे और लोगों का बयान दर्ज किया। इसके अलावा संगीता और नौमी के मोबाइल का सीडीआर भी निकाला गया। इसमें भी लंबे समय तक दोनों के बीच बात होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की अब तक की विवेचना में कोई ऐसा साक्ष्य हाथ नहीं लगा कि वह आरोपियों को गिरफ्तार कर सके।

आग लगने की वजहों को पुलिस अब तक नहीं ढूंढ सकी है। पुलिस इस मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के प्रयास में है। पुलिस की मानें तो नौमी अपना परिवार खोने के बाद बदहवास हो गया था। इसलिए वह सही तरीके से बात नहीं कर पा रहा था। आज भी वह सदमे में है। रामकोला इंस्पेक्टर अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मायकेवालों ने जो आरोप लगाया, उस आधार पर केस दर्ज कर लिया गया, लेकिन अभी तक कोई साक्ष्य ऐसा नहीं मिला, जिससे आगे की कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed