{"_id":"67d9baf42122fdded00e786f","slug":"nine-day-long-shatchandi-maha-yagya-started-with-kalash-yatra-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-133967-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू
Tue, 18 Mar 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। क्षेत्र के भैंसहा के पकड़ीहवा स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा की शुरुआत सुबह करीब 11 बजे शिव मंदिर परिसर से हुई। इस कलश यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं के वेशभूषा में झांकियां निकाली गई थीं, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। कलश यात्रा में कन्या व महिला श्रद्धालुओं ने अपने अपने सिर और हाथों में कलश लेकर चल रही थीं। शतचंडी महायज्ञ के लिए नवनिर्मित यज्ञ मंडप से कलश यात्रा निकलकर नौका टोला, छितौना पट्टी, भैंसहा सदर टोला से होते हुए छोटी गंडक नदी के हेतिमपुर पहुंची, जहां कन्याओं विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में नदी का पवित्र जल भरा। जल भरने के बाद कलश यात्रा सदर टोला बाजार से हिरन्नापुर होकर शिव मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप में पहुंचा। वहां कलशों की स्थापना हुई। यज्ञ के मुख्य यजमान पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यज्ञ के दौरान कथा वाचक मंदाकिनी व पवन दास प्रवचन करेंगे।
इस दौरान कुंती देवी, हरिंदर यादव, लवकुश, योगेंद्र सिंह, गौरीशंकर सिंह, चंद्र शेखर सिंह, उदयभान सिंह, सत्यम सिंह, सूरज सिंह,भरत सिंह, नन्हे सिंह, राजन सिंह, विभूति कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, सुधाकर राय, प्रमोद वर्मा मंटू मद्धेशिया, यशवंत सिंह, विजय यादव आदि मौजूद रहे।