{"_id":"6a934a4d8200c0b0600f3332","slug":"newborns-death-candlelight-march-held-to-express-outrage-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-166831-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत: कैंडल मार्च निकाल जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की मौत: कैंडल मार्च निकाल जताई नाराजगी
विज्ञापन
सच्चिदानंद हॉस्पिटल पर कार्रवाई की मांग को लेकर मेहदीगंज मे बेटी के न्याय के लिए कैडिल मार्च नि
रामकोला। कप्तानगंज स्थित सच्चिदानंद हॉस्पिटल में नवजात बच्ची की मौत के मामले में प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के 72 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर परिजन और गांव के लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों ने मेहंदीगंज चौराहे पर कैंडल मार्च निकालकर गुस्से का इजहार करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
हाथों में मोमबत्ती और न्याय की मांग से जुड़े स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों का आरोप था कि इलाज के दौरान उनसे काफी रकम ली गई। इसके बावजूद 24 अगस्त की सुबह नवजात की मौत हो गई। कैंडल मार्च निकाले लोगों ने कहा कि निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी जिला प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
इस दौरान मिट्ठू तिवारी, डब्लू कुमार, दिपक पांडेय, समशाद, मार्केंडेय मिश्र, बबलू मिश्रा, संदीप मद्धेशिया, जावेद, अमन, महेंद्र पांडेय, शमशाद आलम, , दुर्गा शंकर मिश्रा, हरिलाल कुशवाहा, भूषण शर्मा, भीम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।