फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Negligence in voter verification, notice to ADO Panchayat of Khadda and Nebua Naurangia

Kushinagar News: मतदाता सत्यापन में लापरवाही, खड्डा व नेबुआ नौरगिया के एडीओ पंचायत को नोटिस

Sat, 14 Feb 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Negligence in voter verification, notice to ADO Panchayat of Khadda and Nebua Naurangia
खड्डा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025-26 के लिए संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन और राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फीडिंग के काम में लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव ने खड्डा व नेबुआ नौरगिया ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन



नौ फरवरी को पत्र जारी कर बीएलओ द्वारा सत्यापित संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची एसडीएम/एईआरओ लॉगिन आईडी से वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन बार-बार कहने के बावजूद काम में तेजी नहीं आई। 11 फरवरी तक नेबुआ नौरंगिया में 76,133 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं में से सिर्फ 39,685 का सत्यापन हुआ और केवल 7,888 की फीडिंग हुई। खड्डा ब्लॉक में 70,154 में से 9,448 का सत्यापन और 3,910 की फीडिंग हो पाई। जबकि 20 फरवरी 2026 तक शत-प्रतिशत फीडिंग पूरी करनी है।
विज्ञापन



जिला प्रशासन ने साफ किया है कि चुनावी काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को तीन दिन में जवाब देना होगा, नहीं तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed