फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Neeraj was the target; Rohit was killed.

Kushinagar News: निशाने पर था नीरज, रोहित की कर दी हत्या

Sun, 20 Sep 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Neeraj was the target; Rohit was killed.
पड़ोसी के दरवाजे पर रखा रोहित का शव व जुटी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
कुशीनगर। बाइक सवार बदमाशों के टारगेट पर दुकानदार नीरज पटेल था। अंधेरा होने से दिखाई नहीं दिया और बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठे रोहित की हत्या कर दी। पुलिस की जांच में पता चला है कि कृषि अंनुसंधान केंद्र पर तैनात गार्ड से मारपीट के मामले में नीरज गार्ड की ओर से गवाह था। इससे आरोपी नाराज थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने धमकी देते हुए नीरज पर गवाही से मुकरने के लिए दबाव बनाया था। 17 सितंबर को नीरज सेवरही पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। सेवरही पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की तो आरोपी बौखला गए और वारदात को अंजाम दिया। रोहित की हत्या के बाद शनिवार को गांव में मातम पसरा रहा। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही निवासी नीरज पटेल सेवरही थाना क्षेत्र के बभनौली चौराहा पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। करीब छह माह पूर्व कृषि अनुसंधान केंद्र पर गार्ड को आरोपियों ने पीट दिया था। इस मामले में गार्ड ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नीरज उसमें गवाह था। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर लापता थे।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला कि नीरज पटेल की दुकान पर आरोपियों ने चार दिन पूर्व गवाही से मुकरने के लिए कहा था। 17 सितंबर को नीरज ने नामजद छह आरोपियों के खिलाफ सेवरही थाने में तहरीर दी थी। पुलिस इस मामले में शुक्रवार को दोपहर प्राथमिकी दर्ज की। यह बात आरोपियों को नागवार लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर वालों ने बताया कि शुक्रवार शाम को रोहित गांव के तिराहे पर हंसी-ठिठोली कर रहा था। इसी दौरान उसका दोस्त नीरज पटेल बाइक से पहुंचा और रोहित को बभनौली चौराहे से घूमकर आने की बात कह साथ लेकर निकला था।
शुक्रवार रात से चार टोले में विभाजित धुरिया हाता गांव में मातम पसर गया है। गांव के तिराहे पर मौजूद गांव के प्रधान वीरेंद्र प्रसाद पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव, आल्हा यादव, राजेश यादव, वीरेंद्र खरवार, रामायण यादव आदि ने बताया कि रोहित मिलनसार युवक था। दिल्ली में रहकर फर्नीचर का काम करता था। एक मह पूर्व छुट्टी बिताने घर आया था और सितंबर के अंतिम सप्ताह में दिल्ली जाने वाला था।

रोहित के पिता सुरेंद्र खरवार तीन बेटियाें में उजाला देवी व गुंजन देवी की शादी हो चुकी है। संजू अविवाहित है। रोहित का बड़ा भाई मानसिक रूप से दिव्यांग हैं और परिजनों के संपर्क में कम ही रहता हैं। सुरेंद्र खरवार प्राइवेट बस चालक हैं और मुंबई में रह कर काम करते हैं। बेटे रोहित की मौत की सूचना के बाद सुरेंद्र टूट चुके हैं और बदहवास हैं।

पड़ोसी के दरवाजे पर रखा रोहित का शव व जुटी भीड़। संवाद

पड़ोसी के दरवाजे पर रखा रोहित का शव व जुटी भीड़। संवाद- फोटो : Samvad

पड़ोसी के दरवाजे पर रखा रोहित का शव व जुटी भीड़। संवाद

पड़ोसी के दरवाजे पर रखा रोहित का शव व जुटी भीड़। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed