फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Murder was done to rob a vehicle, two arrested

वाहन लूटने के लिए की थी हत्या, दो गिरफ्तार

Thu, 11 Aug 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Murder was done to rob a vehicle, two arrested
वाहन लूटने के लिए की थी हत्या, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह निवासी शकीम अंसारी की हत्या करके बदमाशों ने शव को राप्ती नदी में फेंक दिया था। शकीम की बोलेरो लूटने के लिए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। हत्या में महिला सहित तीन लोग शामिल थे। उनमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार करके मामले का पर्दाफाश किया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित कुमार बैठा निवासी बरवाराजा पाकड़ भरवलिया और गुलशन खातून निवासी बैरागीपट्टी थाना तुर्कपट्टी के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार को एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह निवासी शकीम अंसारी (45) छह अगस्त को अपनी बोलेरो से फाजिलनगर गए थे। वहीं से वह अचानक लापता हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने उनकी तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी। आठ अगस्त को गुमशुदगी दर्ज करके पुलिस शकीम की तलाश में जुट गई। जांच में सामने आया कि अमित कुमार बैैैठा ने अपनी परिचित महिला और एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर बोलेरो लूट ली थी। विरोध करने पर शकीम की हत्या करके शव को गोरखपुर में राप्ती नदी में फेंक दिया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को पकड़ लिया। एक अन्य की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed