{"_id":"691642e3119f21d8530db995","slug":"mukesh-and-anchal-win-the-race-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-148912-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दौड़ में मुकेश और आंचल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दौड़ में मुकेश और आंचल ने मारी बाजी
Fri, 14 Nov 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। इंटर कॉलेज छितौनी परिसर में बृहस्पतिवार को बाल दिवस की पूर्व संध्या पर बालक सीनियर वर्ग की 3000 मीटर और बालिका सीनियर वर्ग की 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगता हुई। सबसे पहले हुए बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में मुकेश गिरी ने प्रथम, अमरजीत ने द्वितीय और अभिषेक गिरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। वहीं बालिका वर्ग की हुई 1500 मीटर दौड़ में आंचल गुप्ता ने प्रथम, आंचल सिंह ने द्वितीय तथा अंशु चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में विद्यालय की तरफ से दौड़ में विजेता प्रतिभागियों के अलावा जिला और मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए कॉलेज के प्रतिभागियों को मेडल, शील्ड और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। अंत में प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले मुकेश गिरी और आंचल गुप्ता की दो माह की फीस माफ करने की घोषण की।