फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft at three shops in Latwa market; panic among traders.

Kushinagar News: लतवा बाजार में तीन दुकानों में चोरी, व्यापारियों में दहशत

Thu, 10 Sep 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Theft at three shops in Latwa market; panic among traders.
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित लतवा बाजार में चोर एक ही रात तीन दुकानों से नकदी सहित कीमती सामान उठा ले गए। तीन दुकानों में चोरी की घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नंबर दस निवासी कन्हैया कुमार लतवा बाजार में गोरखपुरी मिष्ठान भंडार चलाते हैं। दुकान के बाहरी तरफ कारीगर सो रहे थे। शनिवार-रविवार की रात चोर पीछे के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और गल्ले में रखे करीब 40 रुपये निकाल ले गए। दुकान के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। इसके अलावा पीयूष यादव की मिठाई की दुकान में भी पीछे के रास्ते दाखिल हुए चोर गल्ले में करीब 1,500 रुपये लेउड़े। इसके बाद चोर सलेमगढ़ निवासी किराना व पान विक्रेता राजेश गुप्ता की दुकान से करीब 8,000 रुपये व कीमती सामान लेकर भाग निकले। तीनों दुकानदारों को चोरी की घटना की जानकारी रविवार सुबह दुकान खोलने के बाद हुई। चोरी की सूचना के बाद मौके पर डायल 112 व तमकुहीराज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया मामले की जांच पुलिस टीम कर रही हैं।अहम इलेक्ट्रॉनिक व अन्य साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक कांस्टेबल व होमगार्ड के भरोसे हैं बाजार की सुरक्षा
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा बाजार में तीन दुकानों में एक ही तरीके से चोरी की घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत का माहौल हैं। हाईवे किनारे करीब एक किलोमीटर की दूरी में फैले बाजार में दुकानदारों की सहूलियत के लिए एक बैंक की शाखा के अलावा छोटी-बड़ी 300 सौ से अधिक दुकानें हैं। लोगों का आरोप हैं कि तमकुहीराज पुलिस लतवा बाजार में नियमित गश्त नहीं करती है। हाईवे किनारे करीब एक किलोमीटर की दूरी में फैले बाजार की सुरक्षा एक कांस्टेबल व होमगार्ड के भरोसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed