{"_id":"6312436780fe717d7641f9d3","slug":"mla-met-the-relatives-of-the-victim-girl-kushinagar-news-gkp4491676100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिले विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिले विधायक
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को देखने मेडिकल कॉलेज पहुंचे फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा व त
- फोटो : KUSHINAGAR
पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिले विधायक
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़ित डेढ़ साल की बच्ची का बेहतर उपचार कराने के लिए जनप्रतिनिधियों ने पहल की है। फाजिलनगर क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा और तमकुहीराज के विधायक असीम राय ने बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। विधायकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से बात करके बच्ची का बेहतर इलाज कराने की व्यवस्था करने के लिए कहा।
परिवार के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य में सुधार होने पर बच्ची बोलने लगी। वह पहली बार बाबा बोली तो परिजनों को राहत मिली। विशुनपुरा थाना क्षेत्र क्षेत्र के एक गांव की डेढ़ साल की बच्ची से रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। बच्ची की हालत बिगड़ने पर मंगलवार को उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिला पंचायत सदस्य वरुण राय की पहल से उसे किसी तरह से बेड मिल सका।
रुपये के अभाव में बच्ची के परिजन उपचार नहीं करा पा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा और तमकुहीराज के विधायक असीम राय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उसके बाद वे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से मिले और उपचार का समुचित प्रबंध करने के लिए कहा। दूसरी ओर, एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि वह लगातार परिजनों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।