{"_id":"618174ef3206f01cc9502bae","slug":"misbehave-with-student-kushinagar-news-gkp4151830109","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के कार्यक्रम से लौट रही छात्राओं से बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के कार्यक्रम से लौट रही छात्राओं से बदसलूकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के कार्यक्रम से लौट रही छात्राओं से बदसलूकी
- तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। मिशन शक्ति से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रही दो छात्राओं को चंदा नहीं देना महंगा पड़ गया। अराजकतत्वों ने पहले गाली दी, फिर विरोध करने पर घेरकर पीट दिया। मामला तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का है। छात्राओं के भाई ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की मौजूदगी में आयोजित ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सेवरही थाना क्षेत्र से स्काउट एंड गाइड से जुड़ी दो छात्राएं अपने भाई के साथ शामिल होने गई थीं। करीब साढ़े तीन बजे बाइक से कार्यक्रम से लौटकर वह जैसे ही तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव के पास पहुंचीं, सड़क पर चंदा वसूलने वाले करीब बीस युवकों ने रोक लिया और चंदा मांगने लगे। बाइक सवार युवतियों के भाई ने चंदा देने से इंकार कर दिया। गुस्साए युवक साथ में खड़ी छात्राओं पर भद्दे-भद्दे कमेंट करने लगे। छात्राओं ने जब विरोध किया तो दो युवक छात्राओं तथा भाई की पिटाई कर दी। घटना की सूचना के बाद स्काउट गाइड प्रशिक्षक इजहारुल हक पहुंचे और थाने में तहरीर दिलाई। तहरीर में थाना क्षेत्र के ही बलडीहा गांव दो युवकों को आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में एसओ जेपी पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मौके पर भेजी गई है। जल्दी ही दोषियों को ढूंढकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।