{"_id":"6afcb02c894df9c0b404c2cb","slug":"middle-aged-man-killed-after-being-hit-by-school-vehicle-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172480-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्कूल वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्कूल वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर मंगलवार सुबह स्कूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। पटहेरवा थाना क्षेत्र के सहदौली उर्फ पटहेरिया निवासी तौकीर आलम (55) मंगलवार सुबह रिश्तेदारी में जाने के लिए बाइक से निकले थे। वह पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर सेंदुरिया गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूल वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद वह मौके पर ही अचेत हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
आरोप है कि हादसे के बाद स्कूल वाहन का चालक गाड़ी समेत मौके से भाग गया। परिजन अस्पताल से शव घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि पुलिस को घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।