{"_id":"62dd913c684ebc3f38295285","slug":"medical-college1-kushinagar-news-gkp4448222168","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश
- एडीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन दोनों स्थलों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। एडीएम ने रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन दोनों स्थलों का निरीक्षण किया। दोनों ही जगह काम धीमी गति से होता मिला। एडीएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एडीएम देवीदयाल वर्मा ने रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण किया। हरका के निकट निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक स्थल के निर्माण में कार्य धीमी गति से मिला। एकेडमिक ब्लॉक, डायरेक्टर रेजिडेंस, मल्टी परपज हॉल के निरीक्षण के बाद उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद एडीएम ने रविंद्रनगर धूस पर जिला अस्पताल के बगल में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल एवं नर्स हॉस्टल के भवनों का निरीक्षण किया। उनके साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए नामित निर्माण एजेंसी पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेंद्र दत्ता, स्थानीय प्रोजेक्ट मैनेजर ओमप्रकाश चौबे तथा रविंद्र नगर धूस स्थित हॉस्पिटल एवं नर्स हॉस्टल के प्रोजेक्ट मैनेजर ओपी वर्मा सहित निर्माण से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद थे।
ऐसी है दोनों जगह निर्माण कार्य की प्रगति
निरीक्षण में पता चला कि हरका के निकट स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक के फाउंडेशन का कार्य पूर्ण हो गया है। शटरिंग का कार्य चल रहा है। भूतल पर 70 प्रतिशत स्लैब का कार्य पूर्ण हो गया है। इस कार्य में 310 कर्मचारी लगाए गए हैं। डायरेक्टर रेसिडेंस में नींव स्तर का कार्य पूर्ण हो गया है। वहीं बहुद्देशीय सभागार के परिसर में पानी भर गया है, जिससे वहां कार्य बंद है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने संपूर्ण कार्य मार्च 2023 में पूर्ण होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बगल में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल के फाउंडेशन का कार्य पूर्ण हो गया है। फाउंडेशन के चारों ओर दीवार का कार्य चल रहा है। यहां 50 नर्स की क्षमता का हॉस्टल बनेगा।
लक्ष्य के अनुसार तय समय पर करें कार्य
एडीएम ने दोनों प्रोजेक्ट मैनेजर को प्रत्येक महीने में दिए गए लक्ष्य के अनुसार तय समय पर कार्य करने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि अक्तूबर में दोनों जगह मेडिकल कॉलेज का काम पूरा हो जाना था, लेकिन कार्य धीमी गति से हो रहा है। इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।