फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Markets Decked Up for Akshaya Tritiya; Business Worth 10 Crore Estimated

Kushinagar News: अक्षय तृतीया पर सजा बाजार, 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Sun, 19 Apr 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Markets Decked Up for Akshaya Tritiya; Business Worth 10 Crore Estimated
पडरौना शहर में जेवर की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं।संवाद
पडरौना। अक्षय तृतीया 19 और 20 अप्रैल को मनाई जाएगी। सराफा व्यापारियों ने 10 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान लगाया है। अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए लोग दुकानों पर बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं। आकर्षक छूट और ऑफर से बाजार भी गुलजार है। सराफा और ऑटोमोबाइल्स में तेजी से बुकिंग चल रही है। एडवांस बुकिंग से सराफा बाजार दमक उठा है। वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर ने भी रफ्तार पकड़ ली है। तृतीया तिथि 19 अप्रैल की सुबह 10:45 से शुरू होकर 20 अप्रैल की सुबह 7:49 तक रहेगी।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीदारी शुभ मानी जाती है। सहालग में सोने चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी के बावजूद ज्वेलरी की दुकानों पर रौनक बरकरार है। शनिवार को 24 कैरेट सोना 1,55,579 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2,53,500 रुपये प्रति किलो बिकी। अक्षय तृतीया को धनतेरस की तरह माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस मौके पर सोने चांदी की खरीदारी विशेष शुभ होता है। सहालग भी चल रहा है। अक्षय तृतीया के मौके पर खास खरीदारी के उम्मीद में सराफा बाजार तैयारियों में जुटा है। ग्राहक भी इस मौके पर ज्वेलरी लेने के विचार से सराफा दुकानों पर ज्वेलरी बुक करा है। बाजार में गोल्ड ज्वेलरी मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी की छूट दे रहे हैं, जबकि डायमंड वैल्यू पर 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक सोने चांदी के भाव में उतार चढ़ाव बनी हुई है। इसे देखते हुए ग्राहक अक्षय तृतीया पर ज्वेलरी लेने के लिए बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राहकों की रुझान को देखते हुए सराफा कारोबारियों ने हल्के और डिजाइनर ज्वेलरी का स्टाॅक जुटाने में जुटे हैं। वर-वधु को ज्वेलरी देने के लिए बाजार में खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। भाव में तेजी का असर बजट पर पड़ने के कारण लोग हल्के और डिजाइनर ज्वेलरी खरीदना पसंद कर रहे हैं। कुछ ग्राहक ज्वेलरी बुक कराकर तृतीया पर लेने के लिए छोड़ रहे हैं। अच्छी बिक्री होने की उम्मीद से सराफा करोबारियों में उत्साह है। अक्षय तृतीय के दिन करीब चार करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद है। सभी सेक्टर में कारोबारियों को अक्षय तृतीया पर अच्छे कारोबार होने का अनुमान है। सराफा कारोबारियों के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषण की बिक्री सबसे अधिक होती है। सोने का दाम अधिक होने के बाद भी लोगों का उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर बिक्री के लिए 15 कार की बुकिंग अब तक हो चुकी है। कुछ ग्राहकों ने फोन कर बुकिंग कराने की बात कही है। इस दिन करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार होना है।

- मनमोहन दीक्षित, आटोमोबाइल डीलर।

000000

अब तक सभी कंपनियों की 300 से अधिक दुपहिया वाहनों की बुक्रिंग हो चुकी है। कई ग्राहक कल आने के लिए कहे हैं। अक्षय तृतीया पर नगद बाइक खरीद पर 2,000 से 5,000 रुपये छूट देने के साथ अन्य उपहार दिए जा रहे हैं।


- दिनेश पांडेय, बाइक डीलर।

000000

अक्षय तृतीया पर यह है शुभ मुहुर्त

पडरौना। अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा और सोना खरीदने का सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 10:49 से दोपहर 12:20 बजे के बीच है। विजयपुर दक्षिण पट्टी निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकिशोर मिश्र ने बताया कि तृतीया तिथि 19 अप्रैल की सुबह 10:45 से शुरू होकर 20 अप्रैल की सुबह 7:49 तक रहेगी। यह एक अबूझ मुहूर्त है, इसलिए पूरे दिन खरीदारी की जा सकती है। पंडित हरिओम मिर ने बताया कि अक्षय तृतीय पर पूजा का सबसे उत्तम समय सुबह 10:49 से दोपहर 12:20 तक है। जबकि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 से 20 अप्रैल सुबह 05:51 तक सोना और चांदी के आभूषणों की खरीदारी की जा कती है। पंडित मदन मोहन मिश्र ने बताया कि अक्षय तृतीय के दिन व्यवसायिक प्रतिष्ठान, गृह प्रवेश और नए भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाता है। इसके लिए सुबह 6:56 - 8:52 और दोपहर 1:24 से 3:38 तक किया जा सकता है।


0000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed