फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Madani Club Deoria defeated Lion Star Sports Club Odisha.

Kushinagar News: मदनी क्लब देवरिया ने लाॅयन स्टार स्पोर्ट्स क्लब उड़ीसा को हराया

Fri, 19 Dec 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Madani Club Deoria defeated Lion Star Sports Club Odisha.
फुटबॉल खेलते ​खिलाड़ी।संवाद
फाजिलनगर। क्षेत्र के जोगियां में यूथ क्लब जोगियां द्वारा स्व.शिवसागर सिंह फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित ऑल इंडिया फुटबाॅल प्रतियोगिता ग्रुप बी में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। मदनी क्लब देवरिया की टीम ने लायन स्टार स्पोर्ट्स क्लब उड़ीसा को छह-दो से तथा जीबीएस फुटबाल क्लब छपरा ने विकास फुटबाल क्लब नेपाल को पेनाल्टी शूट में पांच-चार से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले के पहले हाॅफ में देवरिया की टीम ने लगातार चार गोल मारकर बढ़त बना ली। दूसरे हाॅफ में दोनों टीमों ने दो-दो गोल मारे। इस तरह देवरिया की टीम छर्ह-दो से विजयी रही। दूसरे प्रतियोगिता के पहले हाफ में किसी टीम ने कोई गोल नही किया, जबकि दूसरे हॉफ में छपरा और नेपाल की टीम एक-एक गोल कर बराबरी पर रही।
विज्ञापन

दस मिनट का खेल बढ़ाने के बाद भी निर्णय नहीं निकलने पर आयोजन समिति ने पेनाल्टी शूट का निर्णय किया, जिसमें छपरा की पां-चार से मैच जीत लिया। मैच के रेफरी मकसूद आलम जबकि लाइमैन प्रभात मिश्रा और अशोक यादव रहे। इसके पूर्व क्रिकेटर आलम ओमनी ने खिलाड़ियों से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। इस आयोजन में अध्यक्ष नितान्त सिंह, संयोजक इसराइल अंसारी, भुनेश्वर राय, कौशल किशोर सिंह, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed