फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Maa Banchra Devi Dham Becomes a Center of Faith; Devotees Flock from Far and Wide

Kushinagar News: आस्था का केंद्र बना मां बंचरा देवी धाम, दूर-दराज से उमड़ रहे श्रद्धालु

Sun, 22 Mar 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Maa Banchra Devi Dham Becomes a Center of Faith; Devotees Flock from Far and Wide
सुकरौली ​स्थित मां बंचरा देवी मंदिर।संवाद
सुकरौली। ब्लॉक मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित मां बंचरा देवी का प्राचीन मंदिर नवरात्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। शारदीय और चैत्र नवरात्र में यहां दूर-दराज से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि मां बंचरा देवी की कृपा से विवाह, उपनयन और अन्य मांगलिक कार्य सकुशल संपन्न होते हैं।
विज्ञापन

बुजुर्गों के अनुसार, यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। मंदिर स्थल पहले घने जंगलों से घिरा था। वहां लगभग ढाई सौ वर्ष पूर्व बाबा मथुरानाथ ने कुटी स्थापित की थी। जनश्रुति है कि वे मां की कृपा से बाघ की सवारी करते थे। बाद में क्षेत्रीय सहयोग से बाबा महावीरनाथ ने मंदिर का निर्माण कराया। इसके बाद बाबा अवधबिहारी नाथ और बाबा राजेश नाथ ने यहां यज्ञ व भंडारे की परंपरा को आगे बढ़ाया। वर्तमान में महंत बाबा दीपक नाथ के नेतृत्व में प्रतिवर्ष यज्ञ का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

मंदिर का निर्माण साधारण शैली में हुआ है, जिसका कुछ वर्ष पूर्व जीर्णोद्धार कराया गया। यहां मां की आकर्षक प्रतिमा के साथ अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित हैं। श्रद्धालु मां को नारियल, चुनरी, सिंदूर, खप्पर और कपूर अर्पित करते हैं। स्थानीय लोगों के अलावा पड़ोसी राज्यों और नेपाल से भी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत दीपक नाथ ने बताया कि यह मंदिर सिद्धपीठ के रूप में विख्यात है और दसनामी गिरी संप्रदाय से जुड़ा है। रामनवमी और दशहरा पर यहां विशाल मेले का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से मां के दरबार में आने वाला कोई भी भक्त निराश नहीं लौटता। नवरात्र में यहां आस्था और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed