फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lucknow, Varanasi, Kanpur and Prayagraj in the semi-finals

Kushinagar News: लखनऊ, वाराणसी, कानपुर व प्रयागराज सेमीफाइनल में

Wed, 10 Dec 2025 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Lucknow, Varanasi, Kanpur and Prayagraj in the semi-finals
पकवा इनार। बुद्ध इंटर काॅलेज कुशीनगर परिसर में चल रहे स्वर्गीय सूबेदार मुसाफिर अली राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ और कानपुर की टीमें क्रिकेट मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची। बुधवार को सेमीफाइनल मैच होगा। लखनऊ का वाराणसी व कानपुर का प्रयागराज के भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

बुद्ध इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मंलगवार को कानपुर की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। खेलने मैदान पर उतरी गोरखपुर की टीम 17 ओवर एक गेंद पर 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

इसके जबाव में मैदान पर उतरी कानपुर की टीम ने जीत के लक्ष्य को 13 ओवर और पांच गेंद पर 137 रन बनाकर हासिल कर लिया।
इसमें 79 रन की शानदार पारी खेलने पर कानपुर टीम के अमन चौहान को मैन ऑफ द मैच और यहीं के आदित्य दीक्षित को तीन ओवर व एक बाल में 34 रन देकर तीन विकेट झटकने के लिए पुरस्कृत किया गया। गोरखपुर के रजत श्रीवास्तव ने 34 बाल में 40 रन बनाए। मैच का शुभारंभ कांग्रेस नेता अंशु मणि त्रिपाठी और अजेंद्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में आयोजक अजहर ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। अंपायरिंग अमजद अली व फिरोज अली ने की। दूसरा क्रिकेट मैच फतेहपुर और प्रयागराज के बीच खेला गया। शुभारंभ पूर्व ब्लाॅक प्रमुख डॉ. प्रियेश मणि त्रिपाठी और शिवम पाठक ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। प्रयागराज की टीम 16.2 ओवर में 209 रन बनाई। इसके जवाब में उतरी फतेहपुर की टीम 19.3 ओवर में 203 रन ही बना पाई।

इस तरह प्रयागराज की टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच बैट्समैन अंकित रहे। बुधवार की सुबह लखनऊ और वाराणसी व दोपहर बाद कानपुर व प्रयागराज की टीमों के बीच सेमीफाइनल क्रिकेट मैच होगा। इस दौरान अशोक सिंह, सुनील यादव, रवि शंकर, अतहर, प्रिंस पांडेय, नीरज शर्मा, उज्ज्वल, समीर, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed